Muzaffarnagar महिला सेल में शिकायतों का किया गुणवत्तापूर्ण निस्तारण
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) महिला सुरक्षा सेल में प्राप्त फरियादियों की शिकायत का नोडल अधिकारी के नेतृत्व में मौके पर ही निस्तारण किया गया। जिलाधिकारी चन्द्रभूषण सिंह के निर्देशन में संचालित डब्ल्यूपीसी में महिलाओं से संबंधित समस्याओं की सुनवाई नियमित रूप से की जा रही है।
डब्ल्यूपीसी नोड़ल अधिकारी डॉ० नेहा शर्मा के नेतृत्व में डब्ल्यूपीसी टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जा रहा है। महिला से सम्बन्धित समस्त शिकायतों को डब्ल्यूपीसी की पूरी टीम के द्वारा गंभीरता पूर्वक सुनकर उसका निस्तारण प्रत्येक दशा में करने का प्रयास किया जाता है।
डब्लूपीसी टीम द्वारा मामलों को गम्भीरता को समझते हुए शिकायतो पर त्वरित कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में डब्ल्यूपीसी में नोडल अधिकारी डॉ० नेहा शर्मा की अध्यक्षता में ०६ शिकायते सुनी गई, जिसमें ०१ शिकायत में दोनो पक्षो की काफी समय तक महिला सुरक्षा सेल द्वारा कांउन्सिलिंग की गयी
जिसके उपरान्त उक्त शिकायत को खुशहाल परिवार के रूप में निस्तारित की गई एवं ०२ शिकायतें काउंसलिंग के पश्चात निस्तारित कर दी गई। शेष शिकायतों में काउंसलिंग हेतु अग्रिम तारीख दे दी गई। मौके पर डब्ल्यूपीसी की टीम सहित डब्ल्यूबीसी सदस्य श्रीमती शिवांगी बालियान, अभियोजक श्रीमती सरिता रानी एवं धर्मेन्द्र पुण्डीर मौजूद रहें।

