Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

सहारनपुर जाते समय मुजफ्फरनगर में प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू का कांग्रेस नेताओं ने किया जोरदार स्वागत

मुजफ्फरनगर। संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत कार्यकर्ताओं की बैठक लेने सहारनपुर जाते समय मुजफ्फरनगर के गुप्ता रिसोर्ट पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू का कांग्रेस नेताओं ने जोरदार स्वागत किया। कांग्रेस नेताओं ने ढोल नगाड़े बजवाकर, जोरदार नारेबाजी के साथ फूल मालाएं पहनाकर प्रदेश अध्यक्ष का अभिनंदन किया।

स्वागत करने में पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक, पूर्व विधायक पंकज मलिक, जिलाध्यक्ष सुबोध शर्मा, नगर अध्यक्ष जुनेद रऊफ, पूर्व प्रदेश सचिव गुफरान काजमी सहित सैकड़ों कांग्रेसी मौजूद रहे।

प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने बताया कि संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत सहारनपुर और मुजफ्फरनगर में कार्यकर्ताओं की बैठक लेने आया हूं, आदरणीय प्रियंका गांधी के नेतृत्व में संगठन निर्माण की पूरी प्रक्रिया चल रही है, न्याय पंचायत और ग्राम सभा के गठन की प्रक्रिया चल रही है

फरवरी में सभी न्याय पंचायतों के गठन की प्रक्रिया पूर्ण कर ली जाएगी। संगठन के दम पर 2022 में आदरणीय प्रियंका गांधी के नेतृत्व में प्रदेश में परचम लहराएंगे।

किसान आंदोलन पर बोलते हुए प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि किसान आंदोलन का हल सरकार को निकालना है, सरकार वार्ता तो कर रही है लेकिन केवल तारीख पर तारीख दे रही है, षड्यंत्र भी रच रही है, आंदोलन को समाप्त करना चाहती है, दमन करना चाहती है, कल एक पत्रकार जो लगातार पूरे घटनाक्रम को दिखा रहा था

उसे गायब कर दिया गया ऐसा हमने सोशल मीडिया पर देखा, जिस तरह की स्थिति है, लोकतंत्र खतरे में हैं, संविधान खतरे में है, अगर इन कृषि कानूनों को किसान नहीं चाहता लागू हो, गरीब नहीं चाहता लागू हो

देश का जवान नहीं चाहता लागू हो, तो सरकार क्यों जबरन इन कानूनों को लागू कर रही हैं। कांग्रेस पार्टी पूरी तरह शांति से आंदोलन करने वाले किसानों के साथ मुस्तैदी से खड़ी है और उनकी आवाज बनेगी।

18 तारीख से विधानसभा सत्र चलेगा इस मुद्दे को मजबूती से उठाया जाएगा, सरकार को घेरा जाएगा, 2022 विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस गांव-गांव जा रही हैं

किसानों की आवाज बन रही है, नौजवानों की आवाज बन रही है, उत्तर प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था के खिलाफ सड़कों पर है, लाठी खा रही है, संघर्ष कर रही है, जेल जा रहे हैं। प्रियंका गांधी के नेतृत्व में हमें उम्मीद है, भरोसा है कि कांग्रेस पार्टी पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी।।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5917 posts and counting. See all posts by News Desk

Avatar Of News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

20 + 13 =