Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय राज्यमंत्री डा संजीव बालियान के आवास पर पहुंच कर प्रदर्शन की घोषणा की

मुजफ्फरनगर। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आज केंद्रीय राज्यमंत्री डा संजीव बालियान के आवास पर पहुंच कर प्रदर्शन की घोषणा की थी। इससे पूर्व ही पार्टी नेताओं को हिरासत में ले लिया गया।

प्रदेश सरकार पर तानाशाही रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए किसानों के मसीहा पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती पर किसान दिवस के रूप में आंदोलित किसानों के समर्थन में सोई हुई सरकार को जगाने के लिए शहर अध्यक्ष जुनैद रऊफ के नेतृत्व में ताली और थाली बजाकर केन्द्रीय मंत्री और स्थानीय सांसद संजीव बालियान के आवास पर विरोध प्रर्दशन का कार्यक्रम था।

जिसमें आज सुबह ही कांग्रेस पार्टी के शहर अध्यक्ष जुनैद रऊफ के अतिरिक्त पूर्व प्रदेश सचिव गुफरान काजमी, शहर उपाध्यक्ष अहसन जमीर, शहर महासचिव धीरज महेश्वरी, सेवादल जिलाध्यक्ष राहुल भारद्वाज, अल्पसंख्यक कांग्रेस शहर अध्यक्ष सलीम अहमद अंसारी सभासद, शहर सचिव सगीर मलिक को गिरफ्तार कर लिया गया।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5917 posts and counting. See all posts by News Desk

Avatar Of News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five × 5 =