Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा

मुजफ्फरनगर। केन्द्र सरकार द्वारा लाये गये कृषि विधेयकों के विरोध में शनिवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करते हुए पीएम नरेन्द्र मोदी पर किसानों और व्यापारियों को बर्बाद करने की नीति अपनाने के आरोप लगाये।

कांग्रेस पार्टी राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी प्रिंयका गांधी तथा प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के आह्नान पर शनिवार को पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक पंकज मलिक के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट स्थित डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन किया।

इस दौरान राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमित सिंह को सौंपा गया

जिसमें केन्द्र सरकार द्वारा कल सदन में कृषि उत्पाद, व्यापार एवं वाणिज्य (संवर्धन) विधेयक और किसान (सशक्तिकरण एवं संरक्षण) विधेयक पारित किये जाने का पुरजोर विरोध करते हुए इसे देश के किसानों और कृषि मंडियों के व्यापारियों के लिए काला कानूनबताते हुए निंदा की।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21210 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × two =