वैश्विक

ट्रैवल रूल से विवाद: covid vaccine पर ‘भेदभाव’ कर रहा यूके, भारत ने दी चेतावनी

Covid vaccine से संबंधित ब्रिटेन के एक नए ट्रैवल रूल से विवाद खड़ा हो गया है। ब्रिटेन के नए रूल के अनुसार भारत में वैक्सीन लगवा चुके शख्स के लिए वहां क्वारंटीन रहना पड़ेगा। यानि यहां के वैक्सीन की ब्रिटेन ने मान्यता नहीं दी है।भारत सरकार ने यूके के इस फैसले को लेकर गहरी नाराजगी जताई है और ब्रिटेन को चेतावनी भी जारी किया है।

विदेश सचिव हर्षवर्धन सिंगला ने एक प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि यूके सरकार का कॉविशील्ड को एक वैध एंटी-कोविड वैक्सीन के रूप में मान्यता नहीं देने का निर्णय भेदभावपूर्ण है। ब्रिटेन के इस कदम से वहां की यात्रा करने वाले भारतीय प्रभावित होंगे।

आगे उन्होंने कहा कि विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ब्रिटेन के नए विदेश सचिव के सामने इस मुद्दे को जोरदार तरीके से उठाया है। मुझे बताया गया है कि कुछ आश्वासन दिए गए हैं कि इस मुद्दे को सुलझा लिया जाएगा। इस मुलाकात को लेकर विदेश मंत्री एस जयशंकर भी ट्वीट कर चुके हैं।

यूके ने भारत, अफ्रीका, दक्षिण अमेरिका सहित कई अन्य देशों में टीका लगाए गए लोगों को वैक्सीनेटेड मानने से इनकार कर दिया है। इन देशों के नागरिकों को विदेश जाने पर 10 दिन क्वारंटीन रहना पड़ेगा। इस दौरान उन्हें कोरोना की जांच भी करवानी पड़ेगी।

कोविशील्ड को ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी और एस्ट्राजेनेका के वैज्ञानिकों ने बनाया है। यह भारत द्वारा तैयार दो टीकों में से एक है। सोमवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर और जयराम रमेश ने ब्रिटेन सरकार के इस कदम की आलोचना की थी। कांग्रेस के लोकसभा सांसद थरूर ने इस रूल की आलोचना करते हुए, उस कार्यक्रम में जाने से इनकार कर दिया है जो ब्रिटेन में होना था।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21311 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 + 10 =