उत्तर प्रदेश

शादी समारोह में नाचने के दौरान विवाद: सगे भाईयों को गोलियों से भून दिया

 गुरुवार की देर रात गोरखपुर के खोराबार थानाक्षेत्र के लालपुर टीकर गांव में शादी समारोह में नाचने के दौरान हुए विवाद में पूर्व बीडीसी (Former BDC) ने सगे भाईयों को गोलियों से भून दिया। बड़े भाई दिवाकर उर्फ रघुनाथ निषाद (22) ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, वहीं छोटा भाई विकास (20) मेडिकल कॉलेज (Medical College) में जिंदगी की जंग लड़ रहा है।

दरअसल, लालपुर टीकर गांव निवासी कृष्णा निषाद की बहन की गुरुवार को शादी थी। शादी में शामिल होने के लिए रविन्द्र निषाद व उनके बेटे दिवाकर तथा विकास भी गए थे। शादी में पूर्व बीडीसी रामलक्षण निषाद भी गए थे।

शादी में नाचने को लेकर रात करीब 9:30 दिवाकर आदि से राम लक्षण का विवाद हो गया। गांव वालों के अनुसार विवाद के बाद दिवाकर, विकास व कुछ अन्य लोग रामलक्षन के घर पर पहुंच गए और पत्थर चलाने लगे। जिसके बाद पूर्व बीडीसी ने लाइसेंसी असलहे से उनके ऊपर फायरिंग शुरू कर दी।

फायरिंग होता देख दिवाकर व उसके भाई घर की तरफ भागने लगे। जिसके बाद पूर्व बीडीसी व उसके बेटे दरवाजे पर चढ़ गए और उन्हें गोली मार दी। दिवाकर के सीने में तो विकास के कंधे के पास गोली लगी है। परिवार के लोग आनन फानन में दोनों को जिला अस्पताल ले गए। जहां दिवाकर की मौत हो गई है। वहीं विकास की स्थिति गम्भीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कालेज भेज दिया। मेडिकल कालेज में विकास का इलाज चल रहा है।

इस मामले में एसपी सिटी सोनम कुमार का कहना है कि पूर्व बीडीसी दबंग है। मृतक दिवाकर के पिता राजगीर मिस्त्री है। दिवाकर इस समय पढ़ाई छोड़कर घर पर ही था, जबकि विकास अभी पढ़ाई करता है। दोनों अविवाहित हैं। विवाद में गोली चली है जिसमें एक की मौत हुई है। पूर्व बीडीसी रामलक्षण निषाद समेत 5 लोगों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। हत्या में प्रयुक्त पूर्व बीडीसी सदस्य का लाइसेंसी असलहा भी बरामद कर लिया है।

विवाद में हत्या के बाद शादी समारोह पर संकट आ गया। परिवार शादी को टालने की तैयारी में थे, लेकिन पुलिस के हस्तक्षेप के बाद सात फेरे हुए। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि जिस समय यह घटना हुई, उस दौरान शादी में लोग भोजन कर रहे थे। ऐसे में अचानक गोलियों की आवाज सुनते ही वहां मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

15 − 8 =