Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

राम मंदिर निर्माण में सहयोग किया

मुजफ्फरनगर। श्री राम की जन्मस्थली अयोध्या में बहुप्रतीक्षित राम मंदिर का भव्य निर्माण आरंभ हो चुका है जिसके लिए प्रत्येक रामभक्त के घर से राममंदिर निर्माण के लिए समर्पण राशि एकत्रित की जा रही है

इसी कड़ी मे वरिष्ठ समाजसेवी मनमोहन जैन मोनिका पाइप वालो के आवास पर पहुँचे विभाग प्रचारक कुलदीप ज़िला व्यवस्था प्रमुख कुलदीप गोयल नगर कारवाह नितिन के साथ सभासद विपुल भटनागर व नवनीत कुच्छल का पूरे परिवार की ओर से स्वागत किया गया 

परिवार द्वार मंदिर निर्माण मे अपनी आहुति स्वरुप एक लाख रुपए का चेक विभाग प्रचारक को सौंपा व सभी को बधाई दी .

इस अवसर पर मनमोहन जैन के साथ श्रीमती चंचल जैन राजीव जैन श्रीमती मीतू जैन जयंत जैन आदि उपस्थित रहे।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5917 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

9 + 2 =