Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar: अध्यापक को पुलिस कर्मी ने मारी गोली, मौत-गुस्साएं शिक्षकों ने किया हंगामा

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) बीती रात वाराणसी से पुलिस सुरक्षा मे यूपी बोर्ड हाई स्कूल की उत्तर पुस्तिकाएं लेकर रोडवेज बस स्टैण्ड के समीप स्थित एसडी इंटर कॉलेज मे पहुंचे चंदौसी निवासी शिक्षक से आपसी विवाद होने पर उनकी सुरक्षा मे तैनात सिपाही ने कारबाईन से गोलियां चला कर हत्या कर दी। शिक्षक की मौत से क्षुब्ध शिक्षको ने एकत्रित हो विरोध प्रदर्शन किया।

जानकारी के अनुसार बीती रात थाना सिविल लाईन क्षेत्र के एसडी इंटर कॉलेज पर जनपद वाराणसी से यूपी बोर्ड हाईस्कूल परीक्षा की कॉपी लेकर आए अध्यापक धर्मेन्द्र कुमार की उनके साथ आए मुख्य आरक्षी चन्द्र प्रकाश द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया जाता है कि विगत 14 मार्च को जनपद वाराणसी से यूपी बोर्ड हाईस्कूल परीक्षा की कॉपी लेकर अध्यापक धर्मेन्द्र कुमार व संतोष कुमाय मय पुलिस गार्द उप निरीक्षक नागेन्द्र चौहान मय पिस्तट व मुख्य आरक्षी चन्द्र प्रकाश मय कार्बाइन नियुक्ति तथा 02 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी जितेन्द्र मौर्य व कृष्णप्रताप वाहन द्वारा वाराणसी से चले जो रास्त मे जनपद प्रयागराज, शहाजहांपुर, पीलीभीत, मुरादाबाद, बिजनौर मे कॉपियां उतारते हुए 17/18 मार्च की रात्रि मुजफ्फरनगर पहुंचे।

एसडी इंटर कॉलेज का दरवाजा बन्द होने के कारण ये लोग गाडी मे ही आराम कर रहे थे। चर्चा रही कि इस दौरान मुख्य आरक्षी चन्द्रप्रकाश शराब के नशे मे था तथा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी से बार बार तम्बाकू सुरती मांग रहा था व किसी को आराम नही करने दे रहा था।

शिक्षक धर्मन्द्र कुमार ने जब इस पर आपत्ति जताई तो मुख्य आरक्षी चन्द्र प्रकाश ने उस पर सरकारी कारबाईन से गोलियां चला दी। जिसमें शिक्षक धर्मेन्द्र पुत्र राजकुमार राम निवासी बैराठ, रामगढ जनपद चंदौसी गंभीर रूप से घायल हो गया। बीती रात हुई घटना की सूचना से पुलिस मे हडकम्प मच गया तुरंत ही थाना सिविल लाईन पुलिस मौके पर पहुंची तथा आनन-फानन मे ही घायल शिक्षक धर्मेन्द्र को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।

जहां चिकित्सको ने उन्हे मृत घोषित कर दिया। जिसके चलते थाना सिविल लाइन पुलिस ने उक्त् टीम मे मौजूद सभी लोगों को हिरासत मे लेते हुए शस्त्रों को भी पुलिस ने अपने कब्जे मे ले लिया। इस मामले पुलिस के उच्चाधिकारियो ने घटना स्थल का निरीक्षण किया मामले की जांच पडताल शुरू की।

 

गुस्साएं शिक्षकों ने किया हंगामा
राकेश टिकैत, विधायक पंकज मलिक, सपा नेता राकेश शर्मा शिक्षकों के धरने के बीच पहुंचेMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)। बीती रात हुई अध्यापक धर्मेन्द्र कुमार की हत्या से क्षुब्ध सैकडो शिक्षको ने थाना सिविल लाइन क्षेत्र की सरकूलर रोड स्थित चौ.छोटूराम इण्टर कॉलेज पर एकत्रित हो जोरदार विरोध प्रदर्शन कर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्यवाही तथा मृतक के परिवार के सदस्य को सरकारी नौकरी की मांग की।

शिक्षको के हंगामे की खबर मिलते ही एडीएम प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिंह, एसपीसिटी सत्यनारायण प्रजापत, सीओ सिटी, इंस्पैक्टर सिविल लाईन ओमप्रकाश सिंह मय फोर्स के मौके पर पहुंचे तथा हंगामा कर रहे शिक्षको को समझाने का प्रयास किया।

वहीं दूसरी और भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौ. राकेश टिकैत, चरथावल विधायक पंकज मलिक, सपा नेता राकेश शर्मा भी इस दौरान धरना स्थल पर पहुंचे तथा उक्त सभी नेताओं ने मृतक के परिवार के एक सदस्य को नौकरी एवं आर्थिक मदद की मांग की।

सीओ सिटी व्योम बिन्दल का कहना है कि मृतक के परिजन मुजफ्फरनगर के लिए रवाना हो चुके हैं। तथा परिजनो का कहना है कि वे लोग यहां पहुंच कर इस सम्बन्ध में पुलिस को तहरीर सौपेंगे। जिसके पश्चात उक्त मामले मे मुकदमा कायम हो पाएगा। फिलहाल टीम मे शामिल सभी लोगों को हिरासत मे ले लिया गया है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21298 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three × 1 =