वैश्विक

एनआईए की हिरासत में गिरफ्तार कश्मीरी महिला की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव

सीएए विरोध प्रदर्शन के दौरान कथित तौर पर एक आतंकी हमले की योजना बनाने  के आरोप में गिरफ्तार की गई कश्मीरी महिला की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बता दें की महिला राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की हिरासत में है।

न्यायाधीश ने एनआईए को हिना बशीर बेघ को तत्काल प्रभाव से लोक नायक जय प्रकाश अस्पताल (एलएनजेपी ) में भर्ती कराने का निर्देश दिया है। कोर्ट ने उनके पति जहानजीब सामी और एक अन्य आरोपी अब्दुल बासित को इस मामले में न्यायिक हिरासत में भेज दिया, क्योंकि एजेंसी ने उनकी और रिमांड मांग नहीं की थी।

महिला के वकील एम एस खान ने उनके लिए दो महीने के लिए अंतरिम जमानत की मांग करते हुए एक अर्जी दायर की थी। जिसमें कहा गया था कि दिल्ली में कोरोनो वायरस के मामलों की संख्या बढ़ती जा रही है और सरकार को इससे निपटने के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है।

अर्जी में आगे कहा गया था कि सरकारी अस्पतालों में उचित उपचार सुविधाओं की कमी है।एजेंसी के मुताबिक महिला को इस्लामिक स्टेट की विचारधारा को बढ़ावा देने और नागरिकता (संशोधन) अधिनियम के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

सभी आरोपियों की कोरोना जांच 6 जून को अदालत के निर्देश पर कराई गई थी, जबकि उनका 10 दिन के रिमांड की अवधि रविवार को समाप्त हो गई है।

एनआईए ने अदालत को सूचित किया कि आरोपी जहानजीब सामी और मोहम्मद अब्दुल्ला बासित की कोरोना जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

17 − four =