वैश्विक

सीआरपीएफ में 122 जवान कोरोनावायरस की चपेट में-रिपोर्ट पॉजिटिव

Crpf May Get Robotic Device To Detect And Defuse Ieds In Maoist ...केंद्रीय अर्धसैनिक बल ‘सीआरपीएफ’ में 122 जवान कोरोनावायरस की चपेट में आ गए हैं। पिछले दस दिन के दौरान इन सभी जवानों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

इसमें अधिकांश जवान मयूर विहार स्थित 31वीं बटालियन के हैं। 14 जवान ऐसे हैं, जिनकी आयु 50 से ज्यादा है। अभी 80 जवानों की रिपोर्ट आनी बाकी है। कोकराझार के लोकसभा सांसद नाबा हीरा कुमार सरणिया ने इस बाबत केंद्र सरकार को शिकायत दी है।

इसमें कहा गया है कि इन जवानों के मामले में कहीं कोई लापरवाही तो नहीं हुई है, क्या उनका इलाज ठीक तरह से हो रहा है, आदि बातों की जांच कराने की मांग की है।

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सख्त रूख अख्तियार करते हुए सीआरपीएफ मुख्यालय से इस मामले की रिपोर्ट मांगी है। कोरोना की चपेट में आए कई जवान कोकराझार क्षेत्र से संबंध रखते हैं।

सीआरपीएफ के एक बड़े अधिकारी के मुताबिक, अभी तक जिन जवानों की कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, उन सभी की जांच शुरू कर दी गई है। यह पता लगाया जा रहा है कि किसी जवान में पहली बार कोरोना के लक्षण दिखाई देने के कितने समय बाद उसका सेंपल लिया गया।

उसे किसी अस्पताल में भेजा गया या क्वारंटीन सेंटर में रखा गया, आदि बातों की जांच की जा रही है। दूसरे जवानों तक कोरोना का संक्रमण न फैल सके, इसके लिए क्या किया गया है।

बता दें कि ये सभी जवान 21 अप्रैल के बाद कोरोना की चपेट में आए हैं। इन्हीं में से एक अधिकारी एसआई इकराम हुसैन की मौत हो चुकी है।

अभी कोरोना पॉजिटिव वाले जवानों को शाहदरा के मंडोली स्थित क्वारंटीन सेंटर, राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल, शारदा अस्पताल ग्रेटर नोएडा और ब्रह्मप्रकाश आयुर्वेदिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

personnel of CRPF camp test positive for COVID-19

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

15 + 12 =