Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

कोरोना का खतराः बाजारों में भीड नहीं हो रही कम

मुजफ्फरनगर। कोरोना की दूसरी लहर ने जीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। शहर की शायद ही कोई कालोनी हो जहां, संक्रमित केस न मिला हो। जितना कोरोना बेकाबू हो रहा है, लोग उतने ही लापरवाह हो रहे हैं।

आलम यह है कि बाजार में आए दिन भीड़ बढ़ रही है। लोग बाजारों में आकर अपने घर कोरोना संक्रमण ले जा रहे हैं। पग-पग पर शारीरिक दूरी नियम की धज्जियां उड़ रही हैं। जिले में कोरोना कहर ढा रहा है।

आए दिन कोरोना के मामले रिकार्ड तोड़ रहे हैं। अब तो संक्रमितों की मौत का ग्राफ भी तेजी से बढ़ रहा है। इसके बावजूद नागरिक सबक लेने और संभलने को तैयार नहीं है।

प्रशासनिक और स्वास्थ्य विभाग की तैयारी भी उस स्तर से नहीं है, जिससे की लोग संक्रमण से बच सकें। ऐसे में नागरिकों को भी समझदारी दिखानी होगी। व्यापारी संगठनों और प्रशासनिक अधिकारियों की अपील भी लोगों पर बेअसर है।

मास्क न लगाने पर शासन ने एक हजार से १० हजार रुपये जुर्माना का प्रावधान कर दिया है। इन सब के बावजूद लोग लापरवाह और बेपरवाह हैं। सुबह से ही दुकानदार अपने प्रतिष्ठान खोलकर बैठ गए।

जिला मार्केट परिषद, अग्रवाल मार्केट, सर्राफा बाजार, भगत सिंह रोड, एसडी मार्केट, अंसारी रोड, लोहिया बाजार, नई मंडी बाजार, गांधी कालोनी बाजार, घास मंडी की अधिकतर दुकानें खुली रहीं। बाजारों में और प्रतिष्ठानों पर शारीरिक दूरी अपनाने के लिए कोई इंतजाम नहीं हैं। शिव चौक पर तो जाम के हालात बने रहे।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eleven − seven =