Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

नगर में सैनीटाइजर अभियान चलाया: कल से अभियान और जोरो से चलेगा- अंजू अग्रवाल

मुजफ्फरनगर। कोविड-19 के बढते प्रभाव के मददेनजर पालिकाध्यक्ष श्रीमति अंजू अग्रवाल के निर्देशन मे नगर के लाला लाजपत राय चौक से युद्ध स्तर पर टैंकर तथा मेनुअली हाथ की मशीनो के माध्यम से सैनीटाइजर अभियान चलाया गया।

नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष अंजू अग्रवाल,पालिका अधिकारियो एवं कर्मचारियों के साथ आज लाला लाजपत राय चौक से फायर बिग्रेड झांसी की रानी तक दोनो साइड मे तथा लाजपत राय चौक से महावीर चौक, चौधरी चरण सिह मार्किट व मार्ग के दोनो साइड मे सैनेटाइजर का अभियान चलाया गया। साथ ही रास्ते मे पडने वाले तमाम वाहनो कारवाहनों कार, रिक्शा, बाइक तथा स्कूटर को भी सैनीटाइज किया गया। इसके अतिरिक्त प्रकाश चोक से महावीर चौक के मध्य पढ़ने वाली मार्किट चौधरी चरण सिंह मार्किट व ताराचंद मार्किट को भी पालिका अध्यक्ष महोदय द्वारा सैनीटाइज किया गया।

इससे व्यापारी एवं क्षेत्रीय नागरिक काफी खुश नजर आए तथा माननीय पालिका अध्यक्ष की मुक्तकंठ से कई जगह प्रशंसा भी की गई। श्रीमती अंजू अग्रवाल के द्वारा कहां गया कि कल से अभियान और जोरो से चलेगा। इसमें दो मिनी ट्रेक्टर पर पूरी किट आज बंधकर तैयार हो जाएगी तथा कल वह भी अभियान में शामिल रहेंगे नगर का कोई भी कोना गली मोहल्ला सैनीटाइजर करने के बिना अछूता नहीं छोड़ा जाएगा

इसके अतिरिक्त मच्छरों के प्रजनन को रोकने के लिए एंटी लारवा दवाई का स्प्रे,नाला सफाई अभियान मच्छरों के उन्मूलन हेतु फॉकिंग कार्य और तेजी के साथ चलाया जाएगा हमारा उद्देश्य है कि कोरोना महामारी को जड़ से समाप्त करें श्रीमती अंजू अग्रवाल के द्वारा कहा गया कि हमारे माननीय सभासद नरेश चंद मित्तल द्वारा कोरोना योद्धा के रूप में आज भी जनहित में मेरे साथ कार्य किया जा रहा है

जबकि इनके द्वारा कोरोना जंग में अपनी ऑफिसर धर्मपत्नी को खोया है परंतु आज भी इनका हौसला आसमान छू रहा है

जनता जनार्धन से भी अपील की वह बेवजह अपने घर से ना निकले तथा गवर्नमेंट की गाइड लाइन का पालन करते हुए मास्क जरूर लगाएं अभियान निरंतर युद्ध स्तर पर जा रहने के मौके पर मौजूद पालिका अधिकारियों एवम कर्मचारियों को पालिका अध्यक्ष द्वारा निर्देश दिए

अभियान में पालिका अध्यक्ष के साथ नरेश चंद मित्तल सभासद, डॉ संजीव कुमार एवं डॉटर अतुल कुमार नगर स्वास्थ अधिकागण, राजीव कुमार मुख्य सफाई निक्षक, उमाकांत शर्मा सफाई अधीक्षक, राजीव वर्मा प्रवीण कुमार, कविंद्र कुमार , मनोज पाल लिपिकगन, द्बह्ल ऑफिसर प्रियेश कुमार, अवनीश कुमार, स्टेनो अध्यक्ष गोपाल त्यागी एवं पू टीम मोजूद रही।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 + fifteen =