कोरोना संक्रमण-मुजफ्फरनगर में 2 मौत से भाजपा में छाया शोक
मुजफ्फरनगर। जनपद में कोरोना संक्रमण लगातार गंभीर हो रहा है आज प्राप्त खबर से भारतीय जनता पार्टी में शोक की लहर नजर आई भाजपा के समर्थित एक प्रत्याशी के साथ ही भाजपा की पूर्व सांसद के पुत्र का भी कोरोना संक्रमण के चलते निधन हो गया है।
प्राप्त समाचार के अनुसार जनपद में जिला पंचायत सदस्य पद के निर्वाचन में वार्ड नंबर 27 से भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ने वाले सम्राट बालियान का कोरोना संक्रमण के कारण निधन होने की खबर है।
सूत्रों के अनुसार सम्राट बालियान पिछले कई दिनों से संक्रमित थे परिजनों ने उपचार के लिए उनको मेरठ के एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया था जहां हालत गंभीर होने के कारण उपचार के दौरान सम्राट बालियान की मौत हो गई है।
इसके अलावा भारतीय जनता पार्टी की पूर्व राज्यसभा सदस्य एवं राज्य सरकार में मंत्री रही मालती शर्मा के पुत्र अरविंद शर्मा की भी कोरोना वायरस संक्रमण के कारण मौत होने की खबर है। मौत के कारण भारतीय जनता पार्टी मैं शोक की लहर नजर आई।

