Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

18 ओर कोरोना पॉजिटिव मिलने से हडकंप,शहर की कईं कालौनियों पर कोरोना का बडा हमला, एक नर्सिंग होम का स्टाफ भी शामिल

मुज़फ्फरनगर। जनपद मे आज एक बार फिर से कोरोना ने बडा हमला बोला है। जनपद में आज कोरोना के 18 ओर मरीज पाए जाने के बाद हडकंप मच गया है। इनमें 4 मरीज टाऊनहॉल के पास स्थित नर्सिंग होम के स्टाफ मेम्बर बताए जा रहे हैं। जनपद में इसके साथ ही कोरोना मरीजों की कुल संख्या 200 के पार हो गई है। जनपद में अब कोरोना के एक्टिव केस हो गए हैं।

प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार जनपद में आज 139 टेस्ट रिपोर्ट प्राप्त हुई थी, जिनमें 18 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जनपद में अब तक कोरोना पॉजिटिव मरीजों की कुल संख्या 217 हो गई है। जनपद में अब एक्टिव मरीजों की संख्या भी बढकर 102 हो गई है।

इनमें केशवपुरी में पिछले दिनों कोरोना पॉजिटिव पाए गए मरीज के संपर्क के 8 ओर लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। टाऊनहॉल पर स्थित नर्सिंग होम के 4 स्टाफ मेम्बर भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए है। इसके अलावा मदीना कॉलौनी, बचन सिंह कॉलोनी, शांतिनगर, बेगरजपुर मेडिकल कॉलेज तथा मिमलाना रोड से भी एक-एक कोराना पॉजिटिव मरीज सामने आए है।

इसके अलावा जिला अस्पताल का एक स्वास्थ्यकर्मी भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।

बेगरजपुर मेडिकल कॉलेज का सफाईकर्मी भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।

मदीना कॉलौनी, बचन सिंह कॉलोनी, शांतिनगर तथा मिमलाना रोड से कोरोना पॉजिटिव पाए गए मरीज जिला अस्पताल में उपचार के लिए आए थे, जिनकी कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21118 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

16 − six =