Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

सपाईयों ने राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

मुजफ्फरनगर। समाजवादी पार्टी मुजफ्फरनगर द्वारा एक ज्ञापन महामहिम राष्ट्रपति भारत सरकार के नाम द्वारा जिला प्रशासन को दिया गया। महानगर महामंत्री शलभ गुप्ता एड. ने ज्ञापन की बातों से अवगत कराया। अलीम सिद्दीकी ने कहां सैनिकों के इस बलिदान को व्यर्थ नहीं जाने दिया जाएगा

आज देश का हर व्यक्ति सेना के साथ खड़ा है। शलभ गुप्ता एड.ने कहां अब हमे बातचीत नहीं कार्यवाही होनी चाहिए। जो वीर सैनिक चाइना के सैनिकों से लड़ते हुए वीरगति को प्राप्त हुए है उन शहीदों के परिवारों को १-१ करोड़ रु ओर पेट्रोल पम्प या गैस एजेंसी दी जाए।

चाइना के सभी सामानों का भारत सरकार आयात प्रतिबंधित करे। जिस भाषा में चाइना बात कर रहा है उसी भाषा मै चाइना को जवाब दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जैसा कहां है कि इस विप्पती की घड़ी में हर समाजवादी देश के साथ खड़ा है

इसी मुहिम में मु.नगर से १५-समाजवादी साथियों की लिस्ट अपर जिलाधिकारी को सौंपी है जो देश के सैनिकों के साथ बॉर्डर पर जाकर देश की सेवा करने को तैयार है नाम निम्न है अलीम सिद्दकी महनगर अध्यक्ष,शलभ गुप्ता एड.महानगर महामंत्री ,जनार्दन विश्वकर्मा पूर्व सभासद,विवेक तायल,आशुतोष गुप्ता पूर्व सभासद,दीपक गोयल पूर्व सभासद,इदरीश मालिक,अरविंद गोयल,राजेश अग्रवाल,टीटू रमन पाल,विजय बाटा,अभिजीत पाराशर,दुर्गेश यादव,नरेंद्र ठाकुर,धीरज शर्मा नाम दिए गए।

ज्ञापन देने वालों में अलीम सिद्दकी,शलभ गुप्ता एड. अमित गुप्ता एड.जनार्दन विश्वकर्मा,विजय बाटा ,अभिजीत पाराशर,अरविंद गोयल रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21372 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one × 2 =