उत्तर प्रदेश

संवाददाता जे0 पी0 त्यागी के बड़े भाई डा0 बी एस त्यागी का दिल्ली में निधन

लखनऊ यूनीवार्ता के वरिष्ठ संवाददाता जे0 पी0 त्यागी के बड़े भाई डा0 बी एस त्यागी का कल रात दिल्ली में निधन हो गया। वह करीब 78 वर्ष के थे।

श्री त्यागी ने बताया कि कुछ दिन पहले उनके बड़े भाई कोरोना संक्रमित होने के बाद ठीक भी हो गये थे। कल रात उन्होंने अंतिम सांस ली। इब्राहिमपुर निवासी श्री त्यागी ने मोदीनगर स्थित गुजरमल मोदी डिग्री कॉलेज से 1966 में रसायन शस्त्र से एमएससी करने के बाद दिल्ली सरकार के अलीपुर हायर सेंकेंड्री स्कूल में रसासन विज्ञान के पीजीटी शिक्षक के रुप में नियुक्त हुए थे।

शिक्षक कार्य के साथ उन्होंने आगे पढ़ना जारी रखा और बीएड, एमएड के बाद राजस्थान से राजनीति शास्त्र में प्रथम श्रेणी में एमए किया। उसके बाद कश्मीर पर पीएचडी की।

इसी बीच वह बखतावरपुर हायर सेंकडरी स्कूल के प्रधानाचार्य नियुक्त हो गये और 34 वर्ष सेवा के बाद अवकाश ग्रहण किया। उन्होंने सेवा से अवकाश में बाद शांति की खोज समेत कई पुस्तकें भी लिखी।

 त्यागी अपने गांव में पहले ऐसे व्यक्ति थे जिन्होंने उच्च शिक्षाग्रहण की और अपने इलाके में ही बच्चों को पढ़ाने के लिए शिक्षण कार्य किया। उन्होंने अलीपुर और बखतावरपुर के अलावा दिल्ली के कई स्कूलों में शिक्षण कार्य किया।

जीवनभर सादगी से रहे। पूजा न्यूज & फ़ीचर परिवार दिवंगत आत्मा की शांति व उनके परिवार को दुःख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना करता है

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5917 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 + 17 =