Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

मुजफ्फरनगर में एसएसपी ने 3 सीओ बदले, जनता से दुर्व्यवहार की शिकायत पर पूरी पुलिस चौकी लाइन हाज़िर

मुज़फ्फरनगर -एसएसपी अभिषेक यादव ने आज देर रात तीन पुलिस उपाधीक्षकों का तबादला कर दिया है

जबकि जनता से दुर्व्यवहार की शिकायत पर पूरी पुलिस चौकी को ही लाइन हाजिर कर दिया है। एसएसपी ने भोपा के पुलिस उपाधीक्षक राम मोहन शर्मा को सीओ यातायात के पद पर स्थानांतरित कर दिया है

जबकि सीओ यातायात और आंकिक राजेश द्विवेदी को सीओ भोपा नियुक्त किया है ,इनके अलावा एस.के.राणा को सीओ वीआईपी नियुक्त किया।

इसके अलावा एसएसपी ने जनता से दुर्व्यवहार की शिकायत मिलने पर शहर कोतवाली की बुढ़ाना मोड़ चौकी के प्रभारी शैलेन्द्र सोलंकी समेत चौकी पर तैनात कॉन्स्टेबल इस्लाम अली,सुखबीर सिंह,नीरज और मोहित को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया है

इन सभी पर जनता से दुर्व्यवहार करने एवं उत्पीड़न करने की शिकायत मिल रही थी

जो जांच में प्रथम दृष्टया सही पायी गयी, जिसके कारण इन सभी को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया गया है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21425 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 + sixteen =