Covid Effect: Shahid Kapoor की फिल्म Jersey की रिलीज़ टली
Coronavirus के बढ़ते मामलों को देखते हुए Shahid Kapoor और मृणाल ठाकुर स्टारर फिल्म Jersey की रिलीज को टाल दिया गया है. ये फिल्म इसी शुक्रवार को यानी 31 दिसंबर को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज की जानी थी. हाल के दिनों में कोरोना के सामान्य मामलों के साथ साथ इसके नए वेरिएंट ओमिक्रोन के केस भी बढ़े हैं, जिससे कई राज्यों में फिर से पाबंदियों का एलान होने लगा है.
“मौजूदा हालात और कोरोना गाइडलाइंस को देखते हुए हमने सिनेमाघरों में फिल्म ‘जर्सी’ की रिलीज को टाल दिया है.” आधिकारिक बयान मे आगे कहा गया है, “हमें अब तक फिल्म के लिए आप सभी का बहुत प्यार मिला है जिसके लिए आप सभी का बहुत शुक्रिया… आप सभी अपना ध्यान रखें. आप सभी को नये साल की बहुत शुभकामनाएं.”
— Shahid Kapoor (@shahidkapoor) December 28, 2021
मेकर्स इस फिल्म की रिलीज की नई तारीख का एलान बाद में कोरोना के हालात को देखते हुए लेंगे. ‘जर्सी’ इसी नाम से तेलुगू (Telugu) में बनी फिल्म का रिमेक है, जिसका निर्देशन Gowtam Tinnanuri ने किया है.
ओमिक्रोन के लगातार बढ़ते मामलों के मद्देनजर दिल्ली सरकार ने ‘यलो अलर्ट’ (Delhi Yellow Alert) जारी करते हुए सिनेमाघरों को भी एक बार फिर से बंद करने का फैसला किया है. दिल्ली सरकार (Delhi Govt) के इसी फैसले के बाद ‘जर्सी’ की रिलीज को टालने का फैसला फिल्म के मेकर्स ने लिया है.

