Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

नगला बुजुर्ग : हत्या का अभियोग दर्ज कराने थाने पहुंची भीड़, पुलिस ने बलपूर्वक खदेड़ा

मुजफ्फरनगर। भोपा थाना क्षेत्र के ग्राम नगला बुजुर्ग में पोल्ट्री फार्म पर लूट करने आए बदमाशों की गोली लगने से उनके ही एक साथी की मौत का मामला उलझता जा रहा है। कथित बदमाश की शिनाख्त होने पर उसके परिजनों ने सैकड़ों ग्रामीणों के साथ रविवार को थाने पर प्रदर्शन किया

और हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग की। पुलिस ने लोगों को बलपूर्वक थाने से खदेड़ दिया। परिजनों ने पोस्टमार्टम के बाद मोर्चरी से शव नहीं उठाया है। भोपा थाना पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है।

रविवार को भोपा थाना क्षेत्र के ग्राम बाकर नगर निवासी गुलबहार के परिजन सैकड़ों लोगों के साथ थाने पहुंचे और मुकदमा दर्ज करने की मांग की। गुलबहार को पोल्ट्री फार्म पर लूट करने आए बदमाशों का साथी बताते हुए पुलिस बदमाशों की गोली से उसकी मौत होने की रिपोर्ट पहले ही दर्ज कर चुकी है।

उस समय तक गुलबहार की शिनाख्त नहीं हुई थी। अब शिनाख्त होने पर गुलबहार के परिजन हत्या का मामला दर्ज कराने की मांग कर रहे हैं। गुलबहार का शव गांव नंगला बुजुर्ग के जंगल में पोल्ट्री फार्म पर शुक्रवार रात मिला था।

पोल्ट्री फार्म मालिक की ओर से पुलिस को सूचना दी गई थी कि आधा दर्जन बदमाशों ने फार्म पर लूट का प्रयास किया। इस दौरान बदमाशों की गोली से दूसरे बदमाश की मौके पर मौत हो गई है।

पोल्ट्री फार्म पर रहने वाले गुरकीरत आदि ने बदमाशों की गोली से ही बदमाश की मौत होने की बात कही थी। शनिवार दोपहर सोशल मीडिया पर बदमाश का फोटो वायरल होने के बाद बाकर नगर के लोगों ने उसकी शिनाख्त गांव के गुलबहार के रूप में की।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21005 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

11 − 11 =