News
खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

झंडा यात्रा धूमधाम के साथ निकाली Muzaffarnagar News
जानसठ।मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) मुजफ्फरनगर जनपद के जानसठ कसबे में गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी प्राचीन रामलीला समिति मोहल्ला मिश्रान की झंडा यात्रा नगर के मुख्य मार्ग से धूमधाम के साथ निकाली गई  इसका समापन रामलीला के दशहरा मैदान पर झंडी बांधकर किया गया।  प्राचीन रामलीला मोहल्ला मिश्रान की १२४ वी झंडा यात्रा बड़ी धूमधाम के साथ देवी मंदिर से आरंभ की गई जिसमें पंडित लक्ष्मी प्रसाद सेमवाल ने पूजा अर्चना कर यात्रा का शुभारंभ कराया। 
प्राचीन रामलीला के अध्यक्ष निशांत कांबोज ने बताया कि प्रत्येक वर्ष  झंडा यात्रा का आयोजन किया जाता है ।  यात्रा देवी मंदिर से शुरू होकर प्राचीन रामलीला भवन में झंडी बांधने के पश्चात दशहरा मेला मैदान पर समापन की जाती है निर्देशक राम अवतार दीक्षित ने बताया कि स्थानीय कलाकारों के द्वारा रामलीला का मंचन २६ सितंबर से आरंभ होगा।  महन्त रतन सिंह राजपूत ने बताया कि प्राचीन रामलीला लगातार १२४ वर्षों से होती आ रही है झंडा यात्रा के दिन से रामलीला मंचन का सवा महीना रह जाता है।
 यात्रा के दौरान मुख्य रूप से रामलीला कमेटी के संरक्षक वेद प्रकाश सैनी एडवोकेट, महासचिव उमाशंकर शर्मा, कोषाध्यक्ष सनी कुमार गुर्जर, अमरजीत सैनी, अमित शर्मा, प्रदीप राणा, शालू वालिया, कलाकार प्रमुख बलराज सैनी, राजीव शर्मा, उदित कंबोज, राजकुमार सैनी, दीपक शर्मा, आशीष भारद्वाज, विशाल विकास विमल शर्मा, कैलाश सैनी, सहित सैकड़ो लोग मौजूद रहे।।
पूर्व विधायक का निधनः अश्रुपूर्ण नेत्रों से दी अंतिम विदाईSomansh Prakash
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)। एसडी कॉलेज एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक सोमांश प्रकाश का दिल्ली के एक हॉस्पिटल में निधन हो गया। पूर्व विधायक सोमांश प्रकाश के निधन से उनके समर्थकों में शोक की लहर है। पूर्व विधायक सोमांश प्रकाश का सोमवार की शाम को दिल्ली के हॉस्पिटल में निधन हो गया। देर शाम उनका पार्थिक शरीर मुजफ्फरनगर नई मंडी के वकील रोड स्थित उनके आवास पर लाया गया जहां हजारों की संख्या में लोग उनके आवास पर पहुंचे तथा उनके परिजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की। मंगलवार को सवेरे ग्यारह बजे उनकी अंतिम यात्रा उनके वकील रोड स्थित आवास से शुरू होकर नई मंडी शमशान घाट पर पहुंची जहां हजारें लोगों की मौजूदगी में उनके पुत्र निरंकार स्वरूप ने मुखाग्नि दी। भारी संख्या में मौजूद लोगों ने अश्रुपूर्ण नेत्रों से सोमांश प्रकाश को अंतिम विदाई दी। 
पूर्व विधायक सोमांश प्रकाश जनपद शामली के अंतिम गांव व मुजफ्फरनगर की सीमा से सटे हुए गांव बाबरी के निवासी थे। पूर्व विधायक सोमांश प्रकाश के पिता के नाम से बाबरी में लाला इन्द्रप्रकाश  नाम से इंटर कॉलेज है। गांव बाबरी से आकर मुजफ्फरनगर के नई मंडी में रहे बाबू सोमांश प्रकाश ने गांव बाबरी से अपना पुराना नाता नहीं तोड़ा। हर वर्ष बाबरी में स्थित दुर्गा मंदिर में बाबू सोमांश प्रकाश मेले का उद्घाटन करने जाते थे।
गौरतलब है कि बाबू सोमांश प्रकाश कांग्रेस से शामली जनपद के थानाभवन विधानसभा सीट से दो बार विधायक रहे और मुजफ्फरनगर की सदर विधानसभा सीट से भी विधायक रहे हैं। हाल ही में भी बाबू सोमांश प्रकाश कांग्रेस में ही थे। बाबू सोमांश प्रकाश की राजनीति में साफ-सुथरी छवि रही और लगातार सक्रिय रहते हुए काम करते रहे। बाबू सोमांश प्रकाश मुजफ्फरनगर में कांग्रेस के १० वर्ष तक जिलाध्यक्ष भी रहे। उन्होंने सदैश कांग्रेस के लिये एक सच्चे ईमानदार, जुझारू और अनुशासित सिपाही के रूप में कार्य किया। पूर्व विधायक सोमांश प्रकाश जी की अंतिम यात्रा में उद्योगपति भीमसैन कंसल, राकेश बिंदल, सुरेंद्र अग्रवाल, अंकुर गर्ग, पूर्व चेयरमैन पंकज अग्रवाल, व्यापारी नेता संजय मित्तल, रालोद जिलाध्यक्ष संदींप मलिक, भाजपा नेता गौरव स्वरूप, पूर्व सांसद कादिर राणा, पूर्व विधायक राजेश्वर बंसल, पूर्व मत्री जफर अली नकवी, पूर्व मंत्री दीपक कुमार, विधायक पंकज मलिक, कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष नरेंद्र पाल वर्मा, अजित राठी, योगेंद्र चेयरमैन, सपा नेता राकेश शर्मा, ब्राहमण समाज के आजीवन संरक्षक पं. जयकुमार शर्मा, सपा नेता राकेश शर्मा, सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुबोध शर्मा, पं. सतीश शर्मा सेवादल, प्रमोद मित्तल, डा. सुभाष चंद शर्मा भाजपा नेता, विश्वरत्न, अशोक सरीन, व्यापारी सुभाष मित्तल, विनोद मोहन एडवोकेट, इन्द्रसैन िंबंदल, एसडी कालेज के अध्यक्ष अखिलेशदत्त शर्मा, जगदीश अरोरा, मुफ्ति जुल्फिकार, सतीश गर्ग, भाजपा नेता सुनील तायल, श्रीमोहन तायल, तारिक कुरैशी, राकेश पुंडीर, समर्थ प्रकाश, डा. मुकेश जैन, कुशपुरी, पूर्व राज्यमंत्री महेश बंसल, पवन बंसल, सचिन अग्रवाल पटाखा, स. सतपाल मान, डा. प्रवीन, आचार्य गिरीश चंद्र उप्रेती, संतू पंडित, उमादत्त शर्मा, जगदीश अरोरा के अलावा निधिषप्रकाश, सर्वसिद्धि प्रकाश, सुधीश प्रकाश, राघव स्वरूप, निरंकार स्वरूप, संजय संगल,  मोनू बाबू, धनप्रकाश गर्ग सहित भारी संख्या में गणमान्य मौजूद रहे।  
शोकसभा कर दी श्रद्धाजंलिMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)शामली और मुजफ्फरनगर की महान सख्सियत लोकप्रिय जननेता पूर्व विधायक श्री सोमांश प्रकाश के निधन पर वीरेन्द्र वर्मा विचार मंच के पदाधिकारियों ने वर्मा पार्क स्थित चौधरी चरण सिंह भवन पर एक शोकसभा का आयोजन कर दिवंगत बाबू सोमांश प्रकाश के निधन पर गहरे दुख का इजहार किया उल्लेखनीय है कि अनेक संस्थाओं में होने के साथ साथ श्री सोमांश प्रकाश जी वीरेन्द्र वर्मा विचार मंच ट्रस्ट के भी आजीवन मुख्य संरक्षक पद पर विराजमान थे उनके यकायक चले जाने से मंच के पदाधिकारी स्वयं को असहाय सा महसूस कर रहे है वक्ताओं ने स्व बाबू जी को महान गांधी वादी व्यवहार कुशल सच्चाई ओर ईमानदारी का प्रतिक बताया ओर बताया कि बाबू जी सियासत में होते हुए भी बहुत बडे दानवीर भी थे कोई भी जरुरत मंद ओर असहाय उनके निवास से कभी खाली हाथ नहीं गया उन्होंने बगैर किसी जाति धर्म  के समाज के सभी वर्गों से समान व्यवहार किया मंच के अध्यक्ष चौधरी देवी सिंह सिंभालका ने कहा कि वास्तव में श्री सोमांश प्रकाश मुजफ्फरनगर शामली के ऐसे नेता थे जिनकी भरपाई कर ना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है सभा के अंत मे दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की गई इस अवसर पर मंच के प्रबंधक पंडित उमादत्त शर्मा उपाध्यक्ष जगदीश अरोड़ा कोषाध्यक्ष यशपाल सिंह विश्वबंधु सुन्दर पालसिहं पवन कंसल प्रदेश उपाध्यक्ष सतेन्द्र सिंह पंचौडा संजीव मलिक आनन्द प्रकाश त्यागी लोकनायक विनोद शर्मा सुरेंद्र पाल सिंह कमल मित्तल हाजी सरफराज सुभाषचन्द्र शर्मा अध्यक्ष   रामपाल वर्मा मनोज राठी आदि उपस्थित थे । ओम शांति
 मेले में उमड़ी भीड
मुजफ्फरनगर। भाद्रपद कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि के साथ ही शामली रोड पर शामली अडडे के समीप विगत वर्षो की भांति जाहरवीर गोगाजी महाराज का छडियों के मेले में निशान चढाने के लिए सुबह से ही भारी संख्या मे श्रृद्धालु महिला-पुरूष पहुंचना शुरू हो गए। भादो के महीने मे चलते वाले पौराणिक छडियों के मेले के मेले मे जबरदस्त रौनक बनी रहती है। 
  दूर-दूर से श्रृद्धालु छडियो के मेले मे प्रसाद चढाने एवं मन्नते मांगने के लिए आते हैं। छडियों के मेले को लेकर जिला पुलिस प्रशासन एवं पालिका प्रशासन द्वारा मेले के दृष्टिगत विभिन्न व्यवस्थाए सुनिश्चित की जाती है। यह मेला कई दिनो तक लगातार चलता है। जिस कारण शामली रोड पर कई दिनो तक अच्छी-खासी रौनक बनी रहती है।
जमीयत उलमा ए हिंद ने ज्ञापन सौंपा
बुढ़ाना। जमीयत उलमा-ए-हिंद की बुढ़ाना इकाई एवम ऑल इंडिया मजलिस इत्तिहादुल मुस्लिमीन आजाद समाज पार्टी आदि के अलावा कस्बे की सम्मानित व्यक्तियों के द्वारा महामहिम राष्ट्रपति महोदया जी को   उपजिलाधिकारी बुढ़ाना के माध्यम से एक ज्ञापन सौंपा । ज्ञापन में संगठनों से जुड़े वरिष्ठ पदाधिकारी ने कहा आपत्तिजनक टिप्पणी की निंदा की। पत्र में आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग हुए कहा  की एक गांव में एक धार्मिक आयोजन के दौरान एक महाराज द्वारा हजरत पैगम्बर मुहम्मद साहब और इस्लाम पर की गई भड़काऊ और अत्यधिक आपत्तिजनक टिप्पणी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है । इस वीडियो से दुनियाभर में बसने वाले मुसलमानों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का एक स्पष्ट प्रयास है। ज्ञापन  में कहा की जैसा कि आप भली-भांति जानते हैं, हजरत पैगम्बर मुहम्मद के प्रति किसी भी प्रकार का अनादर टिप्पणी मुसलमानो एवम इंसानियत पसंद व्यक्तियों के लिए असहनीय है। इस दौरान हाफिज शेरदीन मौ०आसिफ कुरैशी, आजम फारूकी,मौलाना अब्दुल माजिद,तौसीफ राही,एहतेशाम उल हक,राशिद अजीम,तारिक उस्मानी, अफजाल विक्की,हाफिज अब्दुल गफ्फार,मौलाना सालिम कासमी,अशरफ कुरैशी,हाफिज नईम,कारी फैजान,रमीज उस्मानी,अब्दुल रहीम, अब्दुल गफ्फार सिद्दीकी,कलीम उस्मानी अबूजर रहमानी शाह आलम उस्मानी कसीम उस्मानी शावेज उस्मानी हसान आलम उस्मानी हारून अंसारी भूरा चौधरी के अलावा दर्जनों लोग उपस्थित रहे। 
२ वारण्टी दबोचे
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन व पुलिस अधीक्षक नगर के निकट पर्यवेक्षण मे तथा सहायक पुलिस अधीक्षक नगर/क्षेत्राधिकारी नगर महोदय के नेतृत्व में जनपद मे शातिर अभियुक्तो की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में चलाये जा रहे अभियान के अर्न्तगत कार्यवाही करते हुए थाना खालापार पुलिस द्वारा ०२ वारण्टी अभियुक्त गणों  को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार वारण्टी अभियुक्त गणों को समय से मा० न्यायालय के समक्ष पेश जा रहा है । अभियुक्त वसीम पुत्र अलीहसन निवासी खादरवाला थाना खालापार व विपिन पुत्र रमेश नि० मौ० कूंगर पट्टी सुजडू थाना खालापार को गिरफ्तार करने वाली टीम  में  उ०नि० राहुल कुमार  (चौकी प्रभारी वहलना), उ०नि० लोकेश गौतम (चौकी प्रभारी खालापार) शामिल रहे। 
बाइक सवार की मौत
मंसूरपुर। जड़ौदा मार्ग पर घोड़ा-बुग्गी से टकराकर बाइक सवार विशाल गंभीर घायल हो गया। उपचार के दौरान बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज में उसकी मौत हो गई। रात गांव लछेड़ा निवासी विशाल (१८) पुत्र जयविंद्र बाइक पर सवार होकर अपने गांव लौट रहा था। जड़ौदा व लछेड़ा मार्ग पर सामने से आ रहे घोड़ा-बुग्गी से उसकी बाइक टकरा गई। हादसे में विशाल गंभीर घायल हो गया। पुलिस और परिजन मौके पर पहुंच गए और उसे बेगराजपुर मेडिकल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस का कहना है कि अभी पीड़ित परिवार की ओर से रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है।
 शातिर को खतौली पुलिस ने किया गिरफ्तार
खतौली। जनपद में शातिर अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत व क्षेत्राधिकारी खतौली राम आशीष यादव के कुशल नेतृत्व व प्रभारी निरीक्षक  उमेश रोरिया के पर्यवेक्षण में वारण्टी अभियुक्त रामवीर पुत्र ज्वाला प्रशाद नि० चान्ट पलवल थाना पलवल जिला फरीदाबाद हरियाणा हालपता ग्राम चान्ट थाना चान्ट जिला पानीपत हरियाणा अभि० २००००/- का इनामी/मफरूर है को चीतल कट से माननीय न्यायालय द्वारा जारी वारण्ट अवगत कराकर हिरासत पुलिस मे लिया गया । अभि० उपरोक्त को समय से माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जायेगा ।  गिरफ्तार करने वाली टीम में उ०नि० संजय कुमार, है. कां. धनेश, का. योगेश, निरोत्तम, मौ. अलीम, है. कां. राहुल कुमार सर्विलास टीम, ललित कुमार शामिल रहे। 
 स्मार्टफोन बरामद कर सौंपे
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) सर्विलांस सेल ने गुमशुदा व खोए हुए 214 स्मार्टफोन मोबाइल फोन बरामद कर मोबाईल स्वामियों को सुपुर्द किये गए। गुम हुए मोबाइल को पाकर मोबाइल स्वामियों के चेहरे खिल उठे। 
  एसएसपी अभिषेक सिह के निर्देशन मे अपराधों पर रोकथाम एवं विभिन्न मामलो मे वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चल रहे अभियान विशेष के साथ जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्र के निवासियों के गुमशुदा व खोए हुए मोबाइल बरामद करने के लिए सर्विलांस सेल द्वारा की गई भागदौड के नतीजतन 214 स्मार्टफोन बरामद किये गए। एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत ने नागरिकों को उनके मोबाईल सौंपे। 
एसडीएम खतौली ने फरियादियों की शिकायतों को सुनकर किया निस्तारित
मुजफ्फरनगर।।  एसडीएम खतौली मोनालिसा जौहरी जोकि  जनता के लिए हमेशा तैयार रहती है। जोकि सुबह १०ः०० बजे से अपने कार्यालय कक्ष में बैठकर क्षेत्र से आने वाली जनताध्फरियादियों की शिकायत को गंभीरतापूवर्क सुनकर उनका त्वरित निस्तारण करती है।।
विभिन्न समस्याआें के समाधान की मांग
मुजफ्फरनगर। किसानो से जुडी विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर भारतीय किसान मजदूर संयुक्त मोर्चा ने तहसील सदर मे धरना प्रदर्शन किया। 
 आज दोपहर के वक्त मेरठ रोड स्थित तहसील सदर प्रागण मे एकत्रित भारतीय किसान मजदूर संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारियों ने बिजली, सिंचाई, खाद, बीज,जर्जर हो चुके विद्युत तारां को बदलवाने आदि विभिन्न समस्याओ के समाधान को लेकर एक ज्ञापन सौंपा। इस दौरान संगठन से जुडे पदाधिकारी एवं दर्जनो कार्यकर्ता मौजूद रहे।
समस्याओं के समाधान को जुटे Muzaffarnagar News
मोरना। मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त विद्यालय महासभा मोरना  ब्लॉक इकाई की एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें विद्यालय प्रबंधकों ने समस्याओं के निवारण को लेकर एक जुटता के साथ अधिकारियों के समक्ष अपनी समस्याओं को बताकर निवारण कराने को सहमति जताई। भोपा स्थित एम. एम. जूनियर हाईस्कूल में आयोजित बैठक में बोलते हुए संरक्षक मांगेराम शर्मा उपाध्यक्ष लोकेन्द्र सिंह ने पिछली  बैठक के प्रस्तावों से सम्बन्धित कार्यवाही की पुष्टि करते हुए स्पष्टीकरण प्रस्तुत किया। बैठक में उपस्थित विद्यालयों के प्रबंधकों प्रधानाध्यापकों ने यू-डायस पोर्टल पर विद्यार्थियों के ऑनलाइन रिकॉर्ड दर्ज हो जाने के उपरान्त क्कश्वहृ नंबर जारी होने के बावजूद भी अग्रिम विद्यालयों में कुछ जगह पर फर्जी प्रवेश-प्रक्रिया सम्बन्धी समस्याओं से अवगत कराते हुए उनके समाधान हेतु सुझाव प्राप्त किए। कोषाध्यक्ष श्रवण कुमार शर्मा ने समस्याओं के समाधान हेतु सुझावो पर प्रकाश डाला। मा. शिव कुमार और रविराज  ने संगठन के एकीकरण,मजबूती और विस्तारीकरण पर विशेष ध्यान इंगित कराने के लिए आग्रह किया। ब्लॉक अध्यक्ष मनोज पंवार ने संगठन के विस्तारीकरण के लिए शीघ्र ही विद्यालयों में सम्पर्क कर पुनः एक आवश्यक बैठक करने की घोषणा की। जिसके बाद उपस्थित व्यक्तियों का एक प्रतिनिधि मण्डल  खण्ड शिक्षा अधिकारी से मिला।
 बैठक की अध्यक्षता मनोज पंवार व  संचालन कृष्णपाल शर्मा ने किया ।
इस दौरान नरेन्द्र राठी, सुमित सहरावत, श्रवण कुमार शर्मा , शिव कुमार, रविराज, रविन्द्र कुमार, सुशील कुमार, विरेन्द्र सिंह, नीशू वालिया आदिमौजूद रहे।
सजने लगे श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर मंदिर
मुजफ्फरनगर। श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व को लेकर एक और जहां जनपद सहित नगर क्षेत्र के विभिन्न मंदिरो मे साज-सज्जा, पुताई एवं भगवान की सुन्दर-सुन्दर पोशाक तैयार कराने का कार्य चल रहा है। भादों का महीना शुरू होने के साथ ही मंदिरो मे पूजा-पाठ एवं धार्मिक कार्यक्रम शुरू हो गए हैं। इसी संदर्भ मे गांधी कॉलोनी स्थित श्री गोलोक धाम में आज सुबह पूजन एव श्री गोलोक धाम परिक्रमा उत्सव बडे धूमधाम के साथ गया। परिक्रमा उत्सव में पूर्व विधायक अशोक कंसल, व्यापारी नेता संजय मित्तल, पूर्व विधायक विजय शुक्ला, भाजपा नेता विशाल गर्ग,कृष्णगोपाल मित्तल,सुभाष मित्तल,प्रमोद सिंघल आदि मौजूद रहे।
नवनियुक्त प्रदेश सचिव का हुआ भव्य स्वागत
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) राष्ट्रीय लोकदल के पूर्व महानगर अध्यक्ष एवं वरिष्ठ नेता हाजी गुलरेज सिद्दीकी उर्फ राजू आढ़ती को मिला मेहनत का फल प्रदेश कमेटी में प्रदेश सचिव बनाये गये राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय चौधरी जंयत सिंह जी के निर्देशानुसार तथा राष्ट्रीय महासचिव संगठन माननीय त्रिलोक त्यागी जी एवं राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय जी के अनुमोदनोंपरान्त हाजी गुलरेज सिद्दीकी उर्फ राजू आढ़ती जी को प्रदेश कमेटी में प्रदेश सचिव बनाया गया है उनके समर्थकों में काफी खुशी की लहर है उनके समर्थकों ने उनका जोरदार स्वागत किया और सभी लोगों मिष्ठान वितरण भी किया।।
हजारों की चोरी से हड़कम्प
तितावी। चोरों ने किसान की नलकूप का ताला तोडकर हजारों का सामान,खाद के कटटे, दवाई आदि चोरी कर लिए। मामले की जानकारी मिलते ही घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर मामले की छानबीन शुरू की।   सूत्रों के अनुसार तितावी थानाक्षेत्र के गांव भमेला में बीती देर रात कुछ अज्ञात चोरो ने किए किसान के टयूबवैल से सामान चोरी कर लिया। 
भाजपा नेता की माताजी का निधन
मुजफ्फरनगर। भाजपा नेता शलभ गुप्ता एडवोकेट की माताजी के निधन से शहर मे शोक की लहर दौड गई। कई गणमान्य लोगों ने शोक संतप्त परिजनो से मिलकर अपनी शोक संवेदना व्यक्त की। 
  नई मन्डी अवध विहार कालोनी निवासी भाजपा नेता शलभ गुप्ता एड. की माताजी श्रीमति गीता रानी पत्नि स्व.अशोक कुमार गुप्ता एड. का बीमारी के चलते निधन हो गया। इस दुखभरी खबर पर विभिन्न राजनैतिक, सामाजिक एवं स्वयंसेवी संस्थाओं, व्यापार मण्डल,धार्मिक संस्थाओ से जुडे पदधिकारियो एवं गणमान्य लोगों ने व्यापारी नेता शलभ गुप्ता, अमित गुप्ता एड.से मिलकर अपनी शोक संवेदना व्यक्त की। दोपहर के वक्त भोपा रोड स्थित शमशान घाट पर स्व.गीता रानी का अंतिम संस्कार किया गया। 
प्रहलाद पाहुजा बने सहारनपुर मंडल के अध्यक्ष
मुजफ्फरनगर। हिन्दू युवा वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष शौकन्द्र खोखर ने नुमाईश कैम्प निवासी प्रहलाद पाहूजा को सहारनपुर मण्डल अध्यक्ष नियुक्त किया है। 
   हिन्दू युवा वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष शौकन्द्र खोखर ने प्रहलाद पाहुजा से उम्मीद व्यक्त की है कि वे संगठन हित मे सभी कार्यकर्ताआें को साथ लेकर चलेंगे। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी। प्रहलाद पाहुजा ने अपनी इस नई जिम्मेदारी के लिए प्रदेश अध्यक्ष तथा वरिष्ठ पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया है। 
News

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21294 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three × one =