डी.ए.वी. इंटर काॅलेज सभागार मे यातायात नियमों से कराया अवगत
मुजफ्फरनगर। यातायात नियमो के प्रति जनजागरूकता बहुत जरूरी है। क्योंकि टैªफिक नियमो की अनदेखी ही अक्सर सडक हादसो का सबब बनती है
अतः सडक हादसो मेे कमी लाने के लिए यातायात नियमो का सख्ताई से अनुपालन कराने की आवश्यक्ता है। यातायात जागरूकता कार्यक्रमो के माध्यम से आमजन को यातायात नियमो से अवगत कराना चाहिए।
नगर के आर्य समाज रोड स्थित डी.ए.वी. इंटर काॅलेज सभागार मे परिवहन विभाग की और से सडक सुरक्षा जीवन रक्ष़्ाा कार्यक्रम के अन्र्तगत जनपद स्तरीय भाषण प्रतियोगिता मे बतौर मुख्य अतिथि पधारे मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए उक्त उदगार व्यक्त किए।
मुख्य अतिथि मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने कहा कि समय समय पर सरकारी व गैर सरकारी संस्थाओं, स्कूल-काॅलेजों व अन्य सामाजिक तथा स्वयंसेवी संस्थाओ द्वारा इस प्रकार की गोष्ठिया/कार्यशालाओं का आयोजन होता रहना चाहिए।
जिनमे माध्यम से आमजन को टैªफिक नियमो के प्रति जागरूक किया जा सके। कार्यक्रम मे पहंुचने पर ़िवद्यालय प्रबन्ध समिति द्वारा मुख्य अतिथि मंत्री कपिलदेव अग्रवाल व विशिष्ट अतिथि डी.एम.सेल्वा कुमारी जे. को बुके भेंट कर स्वागत किया गया।
अतिथियो द्वारा दीप प्रज्जलवन के साथ कार्यक्रम का विधिवत शुभारम्भ हुआ।
इस अवसर पर जनपद स्तरीय भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें कक्षा 9 से 12 तक के विभिन्न छात्र-छात्राओ ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम मे विषिष्ट अतिथि रूप मे उपस्थित विधायक उमेश मलिक, डीएम सेल्वा कुमारी जे.,ए.आरटीओ श्री मिश्रा,डीआईओएस , काॅलेज प्रधानाचार्य शिवकुमार यादव आदि ने भी सम्बोधित किया।
