संदिग्ध परिस्थिति में थमले से लटका मिला शव, Muzaffarnagar पुलिस जांच में जुटी
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) मीरापुर थाना क्षेत्र में एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थिति में मिलने से सनसनी फैल गई। बताया जाता है कि मृतक युवक दिल्ली का रहने वाला था। यह शव एक सीमेन्ट के पिलर पर लटका मिला।
युवक ने आत्महत्या की है या उसकी हत्या की गई है, पुलिस जांच पडताल में जुटी हुई है। मिली जानकारी के अनुसार आज प्रातः के समय नागरिकों ने एक युवक का शव मीरापुर के मोंटी रेस्टोरेंट के पास संदिग्ध परिस्थितियों में सीमेन्ट के पिलर से लटका हुआ देखा। युवक का शव लटका मिलने की सूचना आसपास के क्षेत्र में जंगल की आग की तरह फैल गई और नागरिकों में हडकम्प मच गया।
नागरिकों ने इस सम्बन्ध में पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की पड़ताल शुरु कर दी और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जाता है कि मृतक युवक नसीम अहमद है, जो दिल्ली का निवासी है। युवक ने आत्महत्या की है या उसकी हत्या की गई है, पुलिस जांच पडताल में जुटी है।

