वैश्विक

Imran Khan पर जानलेवा हमला: आरोपी हमलावर की तस्वीर भी सामने आयी

Imran Khan की रैली में गोली चली है. फायरिंग में एक शख्स की मौत हो गयी है.Imran Khan की रैली में गोली चलाने वासे शख्स की भी मौत हो गई है.Imran Khan भी हमले में घायल हुए हैं, हालांकि वो खतरे से बाहर हैं. इमरान खान के पैर में चोट लगी है. हमले में उनके मैनेजर सहित 9 लोग घायल हुए हैं. पाकिस्तान के वजीराबाद में जफर अली खान चौक के पास रैली का आयोजन किया गया था, जिसमें फायरिंग हुई थी.

गोली चलने के बाद पूरी रैली में अफरा-तफरी का माहौल हो गया. इस दौरान लोगों की नजर गोली चलाने वाले शख्स पर भी पड़ी. जिसके बाद आरोपी हमलावर को पकड़ लिया गया

इस गोलीबारी में इमरान खान समेत चार लोग घायल हुए हैं. जियो न्यूज में आरोपी हमलावर की तस्वीर भी सामने आयी है. तस्वीर में साफ दिखाई दे रहा है कि हमलावर बंदूक लहराते हुए फायरिंग कर रहा है.

मीडिया रिपोर्ट के मुताबित इमरान की रैली में हुई फायरिंग में एक शख्स की मौत हो गई है. वहीं हमले के बाद इमरान खान का पहला बयान आया है. उन्होंने खुदा का शुक्रिया अदा करते हुए कहा है कि उन्हें दोबारा जीवन मिला है. इमरान ने कहा है कि वो लड़ाई जारी रखेंगे. फिलहाल इमरान खान खतरे से बाहर हैं.

Imran Khan की रैली में फायरिंग और इमरान खान के घायल होने पर भारतीय विदेश मंत्रालय का बयान आया है. भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा है कि पूरे मामले पर विदेश मंत्रालय नजर बनाए हुए है.

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21225 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12 + 6 =