वैश्विक

Delhi: डीके शिवकुमार से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में बड़ा फैसला, 4 आरोपियों को जमानत

Delhi के राऊज एवेन्यू कोर्ट ने कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में बड़ा फैसला लिया. अदालत ने मंगलवार को मामले के 4 आरोपियों को जमानत दे दी. जानकारी के अनुसार स्पेशल जज विकास ढुल ने सचिन नारायण, सुनील कुमार शर्मा, आंजनेय हनुमंतैया और राजेंद्र एन को कुछ शर्तों के साथ जमानत दी. उल्लेखनीय है कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की ओर से मामले में चार्जशीट दाखिल करने और उसके बाद आरापियों को समन जारी करने के बाद सभी उसी के अनुसार अदालत के समक्ष पेश हुए थे.

कोर्ट ने सभी आरोपियों को 1-1 लाख रुपये के निजी मुचलके और इतनी ही राशि के जमानती के आधार पर बेल दी. इसके साथ ही कोर्ट ने सख्त आदेश दिया कि आरोपी अदालत की पूर्व अनुमति के बिना देश नहीं छोड़ सकते. साथ ही सबूतों से छेड़छाड़ या किसी गवाह को प्रभावित नहीं करने का भी सख्त निर्देश दिया गया. उल्लेखनीय है कि ईडी ने मामले में 3 सितंबर, 2019 को शिवकुमार को गिरफ्तार किया था और दिल्ली हाईकोर्ट ने उसी साल अक्टूबर में उन्हें जमानत दे दी थी.

गौरतलब है कि ईडी ने मई में आरोप पत्र दायर कर शिवकुमार सहित अन्य को मामले में आरोपी बनाया था. ये मामला इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की शिकायत पर दर्ज किया गया था. विभाग ने अपनी शुरुआती जांच में बिना हिसाब की और बेनामी संपति का पता लगाया था जो कथित तौर पर शिवकुमार से संबंधित थी.

इसके बाद शिवकुमार पर प्रवर्तन निदेशालय ने कार्रवाई की थी. हालांकि आरोप लगने के बाद शिवकुमार ने सभी को खारिज कर दिया था और इसे राजनीतिक तौर पर प्रेरित बताया था. उनका कहना था कि उनके प्रतिद्वंद्वी उन पर लगातार बेबुनियाद आरोप लगा कर उन्हें फंसाना चाह रहे हैं.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20988 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 + one =