entertainment

‘बाटला हाउस’ की रिलीज को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली हरी झंडी

15 अगस्त को रिलीज होने वाली जॉन अब्राहम स्टारर फिल्म ‘बाटला हाउस’ की रिलीज को दिल्ली हाईकोर्ट से हरी झंडी मिल गई है. हालांकि दिल्ली हाईकोर्ट ने कुछ दृष्यों को हटाने के लिए कहा है. साथ ही दिल्ली हाईकोर्ट ने फिल्म के शुरुआत और आखिरी में डिस्क्लेमर चलाने का आदेश दिया है.15 अगस्त को बाटला हाउस के साथ अक्षय कुमार की मल्टीस्टारर फिल्म ‘मिशन मंगल’ भी रिलीज हो रही है. इसी दिन प्रभास की साहो भी रिलीज होने थी लेकिन इन दो बड़ी फिल्मों की वजह से उसकी रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया गया है.

 

हाईकोर्ट ने इसके साथ ही फिल्म निर्माता को निर्देश दिया है कि वह फिल्म से उन सीन्स को भी हटाए जिसमें आरोपी अपने गुनाह को कबूल कर रहा है और उस सीन को भी जिसमें आरोपी बम बनाते दिख रहे हैं. हाईकोर्ट ने ये भी आदेश दिया है कि फिल्म में दिखाए गए कोर्ट के दृश्यों के दौरान निर्माता की तरफ से एक डिस्क्लेमर दिया जाए कि फिल्म निर्माता किसी भी पक्ष की बात से इत्तेफाक नहीं रखता.हाईकोर्ट ने दिल्ली पुलिस के अधिकारी (शहीद एम सी शर्मा) की फिल्म के अंत में फोटो दिखाने पर भी रोक लगाई है जिससे कि यह संदेश जा सके कि यह फिल्म फिक्शन यानी काल्पनिक है.

बटला हाउस एनकाउंटर मामले के आरोपियों ने फिल्म पर रोक लगाने की मांग की थी. उनकी दलील थी कि इस फिल्म के चलते अदालत में लंबित उनके मामले की सुनवाई पर असर पड़ सकता है.

बाटला हाउस’ फिल्म: ट्रेलर में जॉन अब्राहम

हाईकोर्ट से रिलीज को हरी झंडी मिलने के बाद ‘बाटला हाउस’ के फिल्म मेकर्स खुश है. मेकर्स ने  कहा है कि जिन दृश्यों का जिक्र हाईकोर्ट ने किया है उन्हें तुरंत हटा दिया जाएगा. मेकर्स ने बयान जारी करते हुए कहा है कि उनकी पूरी कोशिश है कि फिल्म में कुछ भी ऐसा ना दिखाया जाए जिससे कोर्ट में लंबित मामले पर कोई असर पड़े.

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

One thought on “‘बाटला हाउस’ की रिलीज को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली हरी झंडी

  • I got what you intend, regards for putting up.Woh I am lucky to find this website through google.

    Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eight + 18 =