Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

3 माह के बिजली के बिल माफ कराने तथा निशुल्क सिलेण्डर दिलवाने की मांग

मुजफ्फरनगर। सनातन धर्म रक्षा प्रकोष्ट ने मुख्यमंत्री के नाम सौपे गए ज्ञापन मे स्कूल फीस मे पूर्ण मुक्ति तथा 3 माह के बिजली के बिल माफ कराने तथा 3 माह तक निशुल्क गैस सिलेण्डर दिलवाने की मांग की।

सनातन धर्म रक्षा प्रकोष्ट के जिलाध्यक्ष पंडित प्रहलाद कौशिक के नेतृत्व मे कचहरी स्थित डीएम कार्यालय पहुंचे ब्राहमण समाज के लोगो ने जिला प्रशासन के माध्यम से प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सम्बोधित ज्ञापन मे अवगत कराया कि आरक्षण के अभिशाप के चलते स्वर्ण समाज मे ब्राहमण समाज को वर्तमान मे बहुत कठिनाई से गुजरना पड रहा है।

इसमें भीएक विशेष वर्ग जिसके पास किसी मंदिर की सेवा भी नही है। और कदाचित होने वाले हवन-विवाह आदि संस्कार ही जिसकी आय का साधन है। आज वह सब संकट मे हैं। लॉकडाउन के चलते विवाह आदि कोई भी पूजा पाठ का कार्य नही हो पा रहा है। आय की अत्यन्त न्यूनता के कारण यह वर्ग अपनी पीडा दर्शान पर मजबूर है।

सनारत धर्म रक्षा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष पंडित प्रहलाद कौशिक ने हमारे समाज, देश प्रदेश का दायित्व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पास है।

अतः ब्राहमण समाज की निम्न मूलभूत आवश्यक्ताओ पर संज्ञान लेकर राहत प्रदान करायें। ज्ञापन मे मांग की गई कि इस वर्ष स्कूली शुल्क से पूर्ण मुक्ति तथा कोर्स की किताबां व कॉपी पेन तथा स्कूली यूनिफार्म दिलाकर राहत प्रदान की जाए। बिजली का बिल 3 म3ाह तक माफ कराया जाए। गैस सिलेण्डर 3 माह तक शुल्क मुक्त वितरित कराये जाए।

इस वर्ग की अस्थिम आमदनी को स्थिर करने का जल्द से जल्द प्रयास हो। ज्ञापन सौपने से पूर्व विद्वान ब्राहमणो द्वारा स्वस्ती वाचन का पाठ किया गया। ज्ञापन सौपने वालो मे पंडित ध्यान चन्द कुश, पंडित सुबोध शर्मा, पंडित सतीश कौशिक, पंडित सतीश कौशिक, पिंउत दिनेश चिरायु गालव, पंडित विजय कौशिक,सन्तु पंडित,पंडित आशीष मुदगल,पं.राजेश शास्त्री, जिलाध्यक्ष पंडित प्रहलाद कौशिक, पंडित देवशरण शास्त्री,पंडित अमित तिवारी एवं पं.रामानुज दुबे आदि उपस्थित रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21102 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 + 2 =