Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

सांकेतिक उल्टी चाल चलकर सरकार से जल्द से जल्द शिक्षा क्षेत्र में राहत पैकेज देने की मांग

मुजफ्फरनगर। कचहरी प्रांगण स्थित डीएम कार्यालय पर शिक्षकों ने एडीएम प्रसासन अमित कुमार को ज्ञापन देने से पहले उल्टी चाल चलकर राज्य के मुख्यमंत्री से शिक्षा क्षेत्र के लिऐ विशेष राहत पैकेज की मांग की।

प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे डॉ. कुलदीप मलिक ने बताया कि मैने अपने निर्वाचन क्षेत्र के ९ जिलों में सरकार से शिक्षा क्षेत्र में विशेष राहत पैकेज के लिए एक अभियान चलाया हुआ है

जिसकी शुरुआत उन्होंने २९ जून से सहारनपुर के जिलाधिकारी को ज्ञापन देने से पूर्व सांकेतिक उल्टी चाल चलके की थी। अपने इसी अभियान के तहत आज डॉ. मलिक ने जिला प्रशासन को ज्ञापन देकर एवं उससे पहले सांकेतिक उल्टी चाल चलकर सरकार से जल्द से जल्द शिक्षा क्षेत्र में राहत पैकेज देने की मांग की।

डॉ. मलिक ने बताया कि वर्तमान समय में उत्तर प्रदेश के प्राइवेट शैक्षणिक संस्थान वैश्विक महामारी कोविड-१९ के चलते पिछले कई महीनों से बंद है, इन संस्थानों की आय का एकमात्र साधन छात्रों द्वारा दिया गया शुल्क है, जो पिछले कई महीनों से संस्थानों को प्राप्त नहीं हो रहा है। इस स्थिति में प्रबंधक शिक्षकों/कर्मचारियों को वेतन देने में असमर्थता व्यक्त कर रहे हैं।

ऐसी स्थिति में प्राइवेट शैक्षणिक संस्थानों का शिक्षक भुखमरी की कगार पर पहुंच चुका है। ज्ञापन देने में डॉक्टर मलिक की टीम के सदस्य पूर्व फ्लाइंग ऑफिसर निरंजन सिंह बालियान, अमित, परमजीत के अलावा मु.नगर जिले के शिक्षा क्षेत्र से जुड़े देवी सिंह(सिंभालका), प्रमेंद्र दहिया होली चाइल्ड पब्लिक स्कूल जड़ौदा नरा, चंद्रवीर पवार, रवि कोशिक, सुनील मलिक जैसे लोग मौजूद रहे

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21426 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

six − four =