उत्तर प्रदेश

Dhanbad: शूटर अमन सिंह की गोली मारकर हत्या, 5 कक्षपाल निलंबित

Dhanbad जेल में पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह हत्याकांड में बन्द शूटर अमन सिंह की  रविवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. सोमवार को अमन सिंह के शव का मजिस्ट्रेट की निगरानी में पोस्टमार्टम कराने के बाद उत्तर प्रदेश से आये परिजनों को सौंप दिया गया.

परिजनों ने इस मामले में सीबीआई जांच की मांग की है. सोमवार को जेल आईजी उमाशंकर सिंह, आईजी सीआईडी असीम विक्रांत मिंज धनबाद पहुंचे.Dhanbad कारा पंहुचे मामले की जांच किये. डीसी वरुण रंजन, एसएसपी संजीव कुमार, सिटी ग्रामीण एसपी, अजीत कुमार, कपिल चौधरी, डीडीसी शशिप्रकाश सिंह सहित अन्य भी जेल पहुंचे और मामले की जांच की. जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक सुंदर महतो द्वारा अमन सिंह को गोली मारी गई थी.

हथियार को सघन तलाशी के बाद बरामद कर लिया गया है. अमन सिंह हत्या में लापरवाही को लेकर जेलर मो. मुसत्कीम अंसारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है वहीं चतरा जेलर को पदभार दिया गया है. घटनाक्रम में लापरवाही बरतने वाले 5 कक्षपालों को निलंबित कर दिया गया है.

2 कक्षपालों (एक्स आर्मी मैन) की संविदा रद्द कर दी गई है, वहीं कुल 4 प्राथमिकी दर्ज की गई है. जेल की सघन तलाशी में वार्डों, सेलों एवं पूरे परिसर से छह मोबाइल और 18000 रूपए भी बरामद किया गया है.कैदियों में आपसी टकराव एवं गैंगवार की संभावना को देखते हुए अलग-अलग गुटों के कैदियों को अलग अलग सेल में संसिमित किया गया.

इस घटना के बाद सुपरिटेंडेंट, मंडल कारा धनबाद एवं उपायुक्त की अनुसंशा के आलोक में कुल 23 कैदियों को राज्य के अन्य कारा में स्थानांतरित करने का निर्देश कारा निरीक्षणालय रांची के द्वारा दिया गया है. जिला प्रशासन द्वारा सीसीटीवी फुटेज की जांच एवं वार्डो / सेलो में सघन छापेमारी के लिए 24 x 7 तीन टीम का गठन कर मंडल कारा में प्रतिनियुक्त किया गया है.

उपायुक्त धनबाद के द्वारा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, धनबाद को उपरोक्त घटना की न्यायिक जांच करने के लिए न्यायिक दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति करने का अनुरोध किया गया है.

Dhanbad जेल में बन्द डिप्टी मेयर नीरज सिंह हत्याकांड के आरोपी की रविवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव उत्तर प्रदेश से धनबाद पहुंचे अमन सिंह के भाई अजय सिंह, पिता उदयभान सिंह और अन्य को सौंपा गया.

सभी अमन के शव को लेकर उत्तर प्रदेश रवाना हो गये है. सूत्र बता रहे हैं कि अमन को आठ गोलियां मारी गई थी जिसमें 7 गोलियां सिर में और एक गोली पेट में मारी गई थी. पोस्टमार्टम के दौरान 1 गोली शरीर से निकाला गया.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21118 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × four =