entertainment

84 साल के हुए धर्मेंद्र, परिवार के साथ खास अंदाज में सेलिब्रेट किया बर्थडे

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धमेंद्र ने अपना 84वां जन्मदिन बेहद खास अंदाज में सेलिब्रेट किया. इस दौरान धर्मेंद्र ने अपने पूरे परिवार के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड किया. सामने आई तस्वीरों में धर्मेंद्र पत्नी हेमा मालिनी और बच्चों के साथ वक्त बिताते और बेहद खुश दिखाई दे रहे हैं.

https://www.instagram.com/p/B5ztaVCHFGJ/?utm_source=ig_embed

इसके साथ ही अभिनेता बॉबी देओल और ईशा देओल ने सोशल मीडिया पर अपने पिता धर्मेंद्र को हार्दिक शुभकामनाएं दीं. बॉबी ने इंस्टाग्राम पर पिता के साथ अपने बचपन की एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर साझा की और लिखा, “एक ऐसा इंसान जिसका दिल सोने का है. आपको जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं पापा.” इस तस्वीर में नन्हें बॉबी को अपने पापा के पास बैठे हुए देखा जा सकता है.

 

बेटी ईशा ने इस मौके पर अपने पिता के लिए लिखा, “जन्मदिन मुबारक हो पापा..आपको ढेर सारा प्यार. ईश्वर आप पर कृपा बनाए रखें, आप हमेशा खुश और स्वस्थ रहें.”छोटी बेटी अहाना देओल ने लिखा, “मैंने आपसे काफी कुछ सीखा है. साहस, धर्य, क्षमा और भी बहुत कुछ, लेकिन सबसे जरूरी बात जो मैंने आपसे सीखी है वह ये कि प्यार किस तरह से करते हैं और आप बिना किसी पाठ या सलाह के इसे बखूबी करते हैं. यह आपमें स्वाभाविक है. मैं आपसे तहे दिल से प्यार करती हूं. मेरे प्यारे पिताजी को जन्मदिन मुबारक. आपके लिए और कुछ नहीं बस सर्वश्रेष्ठ की कामना करती हूं.”

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21142 posts and counting. See all posts by News-Desk