Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

दवा व्यापारियों ने दुकाने बंद कर जताया रोष



मुजफ्फरनगर। हरियाणा पुलिस द्वारा दवा व्यापारी को हिरासत मे लिये जाने के विरोध मे जिला परिषद मार्किट के दवा कारोबारियो ने अपनी दुकानें तथा मार्किट का गेट बन्द कर विरोध व्यक्त किया।
मिली जानकारी के अनुसार हरियाणा के करनाल से मुजफ्फरनगर पहुंची हरियाणा पुलिस राकेश नामक दवा व्यापारी को अपने साथ हिरासत मे करनाल ले गई। बताया जाता है कि इस दौरान करनाल पुलिस के साथ एक अन्य अभियुक्त भी मौजूद था।

हरियाणा पुलिस द्वारा साथी दवा व्यापारी को हिरासत मे लिये जाने से जिला परिषद मार्किट के दवा व्यापारियो मे रोष बन गया। जिसके चलते आज दोपहर दवा व्यापारियों ने अपनी दुकानें बन्द कर तथा जिला पंरिषद मार्किट का गेट बन्द कर रोष व्यक्त किया।

विदित हो कि कुछ दिन पूर्व भी हरियाणा पुलिस आरोपी व्यापारी की गिरफ्तारी के लिए मुजफ्फरनगर पहुंची थी। लेकिन उस दौरान आरोपी पुलिस के हत्थे नही चढ सका था। बताया जाता है कि आरोपी के खिलाफ करनाल मे मुकदमा दर्ज है। तथा वह उक्त मामले मे वांछित चल रहा था। कुछ देर बाद जिला परिषद मार्किट के दवा व्यापारियों ने अपनी दुकानें खोल ली।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21421 posts and counting. See all posts by News-Desk