डीआईजी ने ली बैठक, लाकडाउन अवधि में किये गये निरोधात्मक उपायों पर चर्चा
मुजफ्फरनगर। सहारनपुर मंडल के डीआईजी उपेन्द्र अग्रवाल जो लाकडाउन अवधि के नोडल अधिकारी भी बनाये गये है ने आज पुलिस लाइन के सभाकक्ष में जिला स्तरीय पुलिस के बड़े अधिकारियों की एक बैठक ली
जिसमें कानून व्यवस्था के साथ-साथ लाकडाउन अवधि में किये गये निरोधात्मक उपायों पर चर्चा की गयी। डीआईजी ने अधिकारियों को सचेत किया कि सड़कों पर जो व्यक्ति मास्क न लगाये दिखाई दे
श्री उपेन्द्र अग्रवाल @digsaharanpur की अध्यक्षता में @muzafarnagarpol लाइन में मीटिंग की गयी जिसमें सभी CO उपस्थित रहे। टॉप-10 अपराधियों व अभियोजन की समीक्षा की गयी तथा स्थगित कांवड यात्रा/ आगामी त्यौहारों के मददेनजर कानून व्यवस्था की स्थिति को सुद्रढ बनाने हेतु चर्चा की गयी pic.twitter.com/2r7ibETDii
— News & Features Network-Regional News (@mzn_news) July 18, 2020
उसका तत्काल चालान काटा जाये और जुर्माने की रकम वसूली जाये। इसके साथ ही संदिग्ध पाये जाने वाले वाहनों की भी चैकिंग की जाये। डीआईजी ने जिला स्तरीय अधिकारियों को सचेत किया कि शासन की मंशा है कि किसी भी स्तर पर आम लोगों को बेवजह परेशान न किया जाये और यदि वे सड़क पर निकले है तो सबसे पहले सड़क पर निकलने के लिए उनका कारण अवश्य पूछा जाये।
पुलिस अधिकारियों ने नोडल अधिकारी को आश्वस्त किया कि लाकडाउन अवधि में सरकार के दिये गये निर्देशों का वे पालन करेंगे और आम जनमानस में पुलिस की उज्जवल छवि को बनाये रखने के लिए कार्य करेंगे।
