दवा व्यापारियो की बैठक में विभिन्न समस्याओं पर की चर्चा
मुजफ्फरनगर। दवा व्यापारियो की बैठक मे दवा कारोबारियो से जुडी समस्याओ पर गंभीरता के साथ विचार-विमर्श किया गया। बैठक के दौरान सरकार से दवा व्यापारियो की समस्याओ के प्रति गम्भीर रूख अख्तियार कर उनकी समस्याओ के समाधान की मांग की गई।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुजफ्फरनगर कैमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशसन के पदाधिकारियो की एक बैठक अग्रवाल मार्किट कार्यालय पर हुई।
जिसमे मुख्य बिंदु एक पत्र कार्यालय खाद्य एवं औषधी प्रशासन आयुक्त अनिता सिंह द्वारा आदेशित पत्र का संदर्भ लिया गया। उस पत्र मे आदेशित किया गया कि औषधि प्रतिष्ठानों पर बिना खाद्य अनुज्ञप्तिध्पंजीकरण के फूड सम्लीमेंट,न्यूट्ररज्ञसूटिक्स विक्रय हुए पाए जाने की स्थिती मे विक्रय किये जाने वाली खाद्य सामग्री का नमूना एवं आवश्यक्ता पडने पर नियमानुर अधिग्रहण करते हुए खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के नियमानुसार कार्यवाही की जा सकती है।
बैठक के दौरान जिलाध्यक्ष सुभाष चौहान ने समस्त दवा व्यापारियो से आग्रह किया कि जिन थोक एवं रिटेलर दवा व्यापारियो पर फूड का लाईसेन्स नही है
वह तुरंत अपना लाईसेन्स बनवा लें। यदि लाईसेंस बनवाने मे किसी व्यापारी को कोई समस्या हो वो उनसे सम्पर्क कर सकता है।
महामंत्री संजय गुप्ता मे बैठक मे अनुरोध किया कि सभी व्यापारी दवा बिल से खरीदें व बिल से ही बेचें।
