Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

शासन के दिशा निर्देशों अनुसार सदर तहसील परिसर में महिलाओं को पट्टे वितरित किए

 मुजफ्फरनगर। सदर तहसील परिसर में आज जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे ने महिला दिवस के मौके पर तहसील सदर में महिलाओं को पट्टे वितरित किए।

जिलाधिकारी ने आज तहसील परिसर में महिला दिवस के एक हफ्ते चलने वाले कार्यक्रम मे शासन के दिशा निर्देशों अनुसार सरकारी पट्टे समय पूरा होने पर खाली करवा कर गांव देहात की जरूरतमंद महिलाओं को सरकारी पट्टे व शॉल ओढाकर खसरा खतौनी के सर्टिफिकेट सौंपे और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम में ६५ महिलाओं को खसरा खतौनी के पट्टे निशुल्क सौंपे गए महिलाएं खसरा और खतौनी के पट्टे पाकर बड़ी खुश नजर आईं और शासन व प्रशासन की जमकर तारीफ की।

कार्यक्रम में जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे एसडीएम सदर दीपक कुमार वह सदर तहसीलदार के अलावा तहसील के अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5917 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 × four =