पुलिस ने जुआरियों को पकडा
सिखेडा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा चलाये जा रहे धरपकड़ अभियान के दौरान पुलिस अधीक्षक नगर व पुलिस उपाधीक्षक नई मंडी व थाना अध्यक्ष सिखेड़ा के निर्देशन में थाना सिखेड़ा पर तैनात वरिष्ठ उ०नि० प्रेमपाल सिंह, का० राघवेंद्र, का० नीटू, का० जितेंद्र द्वारा मुखबिर की सूचना पर
ग्राम बिहारी से अभियुक्त गण देशपाल पुत्र सतपाल, नेपाल पुत्र पसंदा, सतवीर कुमार पुत्र हरि प्रकाश, राहुल जोशी पुत्र पॉल जोशी निवासी गण ग्राम बिहारी थाना सिखेड़ा मुजफ्फरनगर को देशपाल के घर में जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया गया
जिनके कब्जे से १२२० रुपये, ५२ पत्ते ताश बरामद किये।
