वैश्विक

राजस्थान पुलिस महकमे के लिए शर्मनाक: शिकायत करने गई महिला से थाने मे किया गया रेप

राजस्थान जयपुर-  महिला दिवस पर  शिकायत करने गई महिला से थाने मे किया गया रेप सब इंस्पेक्टर भारत सिंह जादौन की करतूत. एक दूसरा मामला कोटा से है जहां एक नाबालिग युवती से दर्जनभर युवकों ने किया गैंगरेप 6 हिरासत में लिए गए।

महिला दिवस से ठीक पहले राजस्थान के एक पुलिस थाने में ही एक ऐसी घटना हुई जिसने सबको चौंकाने के साथ आक्रोश से भर दिया है। मामला प्रदेश के अलवर जिले का है, जहां रक्षक कहे जाने वाले पुलिस वाले ही एक महिला की अस्मिता के भक्षक बन गए। इस घटना ने समूचे पुलिस महकमे को शर्मसार कर दिया है।

गौरतलब है कि एक महिला पुलिस थाने में अपने पति द्वारा उस पर की जा रही प्रताड़ना की शिकायत करने पुलिस थाने गई थी। लेकिन उस महिला को न्याय दिलवाने की बजाय संबंधित थाने के उप निरीक्षक ने ही तीन बार दुष्कर्म कर दिया।

मामला सामने आने पर प्रदेश के शासन-प्रशासन में हड़कंप मच गया। तुरत-फुरत में आरोपी पुलिस अधिकारी को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं, इस घटना को लेकर विपक्ष ने जमकर प्रदेश की अशोक गहलोत सरकार को जमकर घेरा। हालांकि सरकार ने आरोपी को सख्त से सख्त सजा दिलवाने का आश्वासन दिया है।

इस महिला (26 वर्षीय) की मानें तो उसका पति बेवजह ही उस पर तलाक के लिए दबाव बना रहा था। मजबूरन महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई।

थानाधिकारी ने इस मामले की जांच सब इन्स्पेक्टर भारत सिंह जादौन (54 वर्षीय) को दी। लेकिन जादौन ने जांच के नाम पर इस महिला को कई बार अकेले अपने क्वाटर पर बुलाया और मौका पाकर तीन बार उसके साथ बलात्कार किया।

गौरतलब है कि ये क्वाटर पुलिस थाने परिसर में ही बने हुए हैं। यही नहीं जब पीड़िता शिकायत देने पहुंची तो थाना पुलिस दिनभर मामले को छिपाती रही, यहं तक कि उसके परिवार पर भी मामले को रफा दफा करने के लिए दबाव बनाये जाने लगा। लेकिन उच्चाधिकारियों तक खबर के पहुंचने पर मामला खुला।

घटना की जानकारी सामने आते ही राज्य के मुख्य विपक्षी दल भाजपा के प्रमुख नेताओं ने गहलोत सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया।

इस मामले में राजस्थान सरकार की महिला कल्याण मंत्री मामला भूपेश ने बयान दिया है कि- विपक्ष भले ही इस मामले को राजनितिक रंग दें लेकिन हमारी सरकार ऐ सी घटनाओं में शामिल किसी को माफ नहीं करेगी।

इस तरह के आरोपी समाज के दुश्मन हैं। हमने मामले की जांच का आदेश दे दिया है और आरोपी को गिरफ्तार करके आगे की जांच भी शुरू कर दी है। इसके साथ ही भविष्य में इस तरह की घटना ना हो इसे लेकर भी उपाय किये जा रहे हैं।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

14 − 13 =