Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

सुरक्षा किट मास्क, सेनेटाइजर व हैण्डवाश वितरित किये

मुजफ्फरनगर। जनपद मे कार्य कर रही समाजसेवी संस्था पौपुलेशन सर्विसेस इन्टरनेशनल-पी.एस.आई.-जो जनपद मे स्वास्थ्य विभाग एन.यू.एच.एन.को परिवार कल्याण कार्यक्रम में तकनीकि सहयोग प्रदान करती है

उसके द्वारा जनपद के नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रो पर कार्यरत आशा व ए.एन.एम तथा अन्य स्टाफ को कोविड महामारी से बचाव हेतू सुरक्षा किट मास्क,सेनेटाइजर व हैण्डवाश वितरित किये गए।

कार्यक्रम का उदघाटन मुख्य चिकित्साधिकारी डा.महावीर सिह फौजदार द्वारा उनके कार्यालय मे किया गया। सीएमओ ने कहा कि आशा व ए.एन.एम स्वास्थ्य विभाग की सबसे महत्वपूर्ण कडी है।

अतः उनके लिए संस्था के इस प्रयास की हम सराहना करते हैं। वितरण के दौरान ए.सी.एम.ओ.डा.एस.के.अग्रवाल,नोडल अधिकारी,एन.यू.एच.एम डा.शरण सिह, सीएमओ ए.सी.एच.डा.वी.के.सिह, अर्बन हैल्थ कोर्डिनेटर व पी.एस.आई.संस्था की प्रोग्राम मैनेजर कोमल घई व फील्ड प्रोग्राम कोर्डिनेटर विपिन कुमार आदि उपस्थित रहे।

 

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5917 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five + thirteen =