Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

जिला बार संघ चुनाव 25 नवम्बर को होगा, मांगे वोट

मुजफ्फरनगर। जिला बार संघ चुनाव के मददेनजर बार संघ अध्यक्ष,महासचिव तथा कोषाध्यक्ष सहित विभिन्न पदो के प्रत्याक्षियो ने कचहरी परिसर मे अधिवक्ताओ से अपने-अपने पक्ष मे मतदान करने की अपील की।

25 नवम्बर 2020 को होने वाले जिला बार संघ चुनाव से पूर्व प्रचार के अन्तिम दिन सभी प्रत्याक्षियो ने मत एवं समर्थन मांगा।उल्लेखनीय है कि जिला बार संघ के एक वर्षीय चुनाव के लिए पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जिला बार संघ अध्यक्ष, महासचिव एवं कोषाध्यक्ष आदि विभिन्न पदों पर चुनाव लड रहे प्रत्याशियो ने अपने समर्थको के साथ कचहरी परिसर मे भ्रमण कर मतदान की अपील की।

जिला बार संघ चुनाव मे अध्यक्ष पद का चुनाव लड रहे पूर्व बार संघ अध्यक्ष प्रमोद त्यागी,अध्यक्ष पद प्रत्याक्षी एवं पूर्व जिला बार संघ अध्यक्ष राजेश्वर दत्त त्यागी, कलिराम एवं अनिल जिन्दल आदि अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों तथा महासचिव पद के लिए गुलबीर सिह,अरूण शर्मा, चन्द्रपाल सिरोही,ईनाम इलाही आदि महासचिव पद के दोवेदारो ने कचहरी मे अधिवक्ताओ की सीट पर पहुंच कर अपने पक्ष मे मतदान की अपील की।

यहां यह भी उल्लेखनीय है कि पहली बार जिला बार संघ का चुनाव बार कोंसिल ऑफ उ.प्र. के निर्देशन मे हो रहा है। इस चुनाव मे पर्यवेक्षक के बार कौसिल ऑफ उत्तर प्रदेश की और से पर्यवेक्षक के रूप मे रूप किशोर गौड आ रहे हैं।

25 नवम्बर 2020 को प्रातः आठ बजे से शाम बजे तक जिला बार संघ कार्यालय पर मतदान होगा।

मुख्य चुनाव अधिकारी वरिष्ठ अधिवक्ता आनन्द प्रकाश त्यागी एवं सहायक चुनाव अधिकारियो की देखरेख मे जिला बार संघ का चुनाव सम्पन्न होगा।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5917 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 × 1 =