Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

जनपद के खाद्य विभाग वेक्सिनेशन कैम्प का आयोजन

मुजफ्फरनगर। जनपद के खाद्य विभाग द्वारा विभाग से सम्बंधित लोगो के लिए विशेष वेक्सिनेशन कैम्प का आयोजन किया गया। डीएम सेल्वा कुमारी जे ने फीता काटकर शिविर का शुभारंभ किया।

आज खाद्य तथा रसद विभाग उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश के क्रम में शहर के एक बैंकट हॉल में जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे द्वारा समस्त डीजल, पेट्रोल, सीएनजी पम्पधारक एवं उनके कर्मचारियों एवं एलपीजी एजेन्सी धारक एवं उनके कर्मचारियों आदि को कोविड-१९ की वैक्सीन लगवाने के लिये अलग से एक स्पेशल वैक्सीनेशन कैम्प का आयोजन किया गया।

इसका शुभारम्भ जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे व सीडीओ आलोक यादव सीएमओ डॉ महावीर सिंह फौजदार ओर जिला पूर्ति अधिकारी बीके शुक्ला ने फीता काटकर किया।

पेट्रोलियम संघ के पदाधिकारियों ने डीएम व सीडीओ ओर सीएमओ का फूलों का बुके देकर सम्मानित कर वेक्सिनेशन कैम्प का आयोजन कराने के लिए आभार प्रकट किया। कैम्प में जनपद मुजफ्फरनगर के समस्त डीजल, पेट्रोल, सीएनजी पम्प व गैस एजेन्सीधारक व उनके कर्मचारियों आदि को १८ वर्ष से ४४ साल के ऊपर निःशुल्क कोविड-१९ की वैक्सीन लगायी जा रही है।

स्वास्थ्य विभाग मुजफ्फरनगर द्वारा इसके लिये विशेष टीम को नामित किया गया डीएम सेल्वा कुमारी जे व सीडीओ आलोक यादव ने जनपद मुजफ्फरनगर के समस्त डीजल व पेट्रोल, सीएनजी पम्पधारक एवं गैस एजेन्सीधारक एवं इनके कर्मचारियों से अनुरोध किया कि उनके लिये आयोजित इस विशेष वैक्सीनेशन कैम्प में सब लोग वेक्सिनेशन कराएं

जिससे कोरोना से सभी को सुरक्षित किया जा सके। वैक्सीनेशन कैम्प में आने वाले सभी लोगों ने कोरोना सम्बन्धी समस्त गाइडलाइन मास्क का प्रयोग , सोशल डिस्टेंसिंग आदि का कड़ाई से अनुपालन किया।

इस मौके पर डीएम सेल्वा कुमारी जे,सीडीओ आलोक यादव,सीएमओ डॉक्टर महावीर सिंह फौजदार, जिलापूर्ति अधिकारी बीके शुक्ला, यूनिसेफ से डॉ तरन्नुम व पेट्रोलियम संघ के अध्यक्ष अखिलेश गुप्ता सहित जिम्मेदार लोग मोजूद रहे।

 

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5917 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × four =