उत्तर प्रदेश

डायवर्जनः मुफ्फरनगर-बिजनौर जाने वाली बसों का रास्ता बदला

मुजफ्फरनगर। रैपिड रेल के बेगमपुल स्टेशन निर्माण के चलते भैंसाली डिपो से जाने वाली कुछ रोडवेज बसों के रूट में बदलाव किया गया है। ट्रायल के पहले दिन बसों के मुड़ने में आई दिक्कतों को देखते हुए रूट डायवर्जन लागू कर दिया है जो सोमवार से प्रभावी हो जाएगा।

मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, हरिद्वार और बिजनौर के लिए भैंसाली डिपो से जाने वाली बसों पर नए डायवर्जन का प्रभाव पड़ेगा।ये बसें अब भैंसाली डिपो से जली कोठी, भूसा मंडी चौक, आर्मी अस्पताल तिराहा, रैम कैंटीन के सामने से होते हुए रोहटा फ्लाईओवर के रास्ते एनएच-58 पर पहुंचेंगी। इस हाईवे से हरिद्वार की तरफ जाने वाली बसें सीधी निकल जाएंगी।

नजीबाबाद-बिजनौर की बसें दौराला फ्लाईओवर से नीचे मुड़कर कस्बा लावड़, मसूरी तिराहा होते हुए बिजनौर रोड पर निकलेंगी।
भैंसाली डिपो पर आने वाली बसें पहले की तरह आएंगी।

एसपी ट्रैफिक जितेंद्र श्रीवास्तव के अनुसार, बेगमपुल स्टेशन का निर्माण कार्य प्रारंभ हो गया है। ऐसे में बेगमपुल से जीरो माइल के बीच डिवाइडर लगा दिए हैं। इससे सड़क संकरी हो गई है। जाम की स्थिति को देखते हुए बसों का रूट डायवर्जन किया गया है।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5917 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 + 18 =