संपादकीय विशेषउत्तर प्रदेश

दिव्यांग अभिभावकों और अनाथ बेसहारा बच्चों को प्रतिमाह मिलेंगे दो हजार रुपए

मुजफ्फरनगर। यूपी में गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन कर रहे लोगों के बच्चों के सम्मान, स्वावलंबन और सुरक्षा देने के लिए शुरू की गई स्पामन्सारशिप योजना से यूपी के हजारों बच्चों को सीधा लाभ मिल रहा है।

शिक्षा के क्षेत्र में बच्चों को प्रोत्सि्हत करने के उद्देश्य से इस योजना के तहत गरीब तबकों के एकल, दिव्यांग अभिभावकों और अनाथ बेसहारा बच्चों को प्रतिमाह दो हजार रुपए देने का प्रावधान है। महिला एवं बाल विभाग के डिप्टी डायरेक्टर बृजेन्द्र सिंह निरंजन ने बताया कि साल २०२०-२०२१ में प्रदेश में इस योजना के तहत एक करोड़ सात लाख रुपए पात्र लाभर्थियों के खातों में पहुंचाए जा चुके हैं।

विभाग की ओर से साल २०२१-२०२२ में प्रदेश के ३००० बच्चों को इस योजना से जोड़ लाभ दिलाने का लक्ष्य तय किया गया। महिला कल्याण विभाग की ओर से अब तक इस योजना के तहत प्रदेश के अलग-अलग जनपदों में १०२६ बच्चों को इस योजना से लाभ दिलाया जा चुका है। बता दें कि जिला स्तर पर जिला प्रोबेशन अधिकारी डीपीओ, डीसीपीयू और बाल कल्याण समिति ग्राम पंचायत, ब्लॉक स्तर से आने वाले आवेदनों को स्वीकृत कर छह माह के भीतर बच्चों तक राशि पहुंचा रही है।

योजना से संवर रहा है बचपन-बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, स्कूल चलो अभियान योजना को भी स्पान्सरशिप योजना से बढ़ावा मिल रहा है। पढ़े बच्चे बढ़े बच्चे के मंत्र को जमीनी स्तर पर साकार करते हुए इस योजना का लाभ १८ साल की उम्र तक के बच्चों को मिलेगा। इस योजना से एक ओर प्रदेश में बाल मजदूरी, बाल अपराधों के मामलों में गिरावट आ रही है वहीं दूसरी ओर दूसरे राज्यों में रोजगार के लिए पलायन करने वाले परिवारों की संख्या में भी गिरावट आएगी।

मिशन शक्ति के संग स्पांन्सररशिप योजना को मिला बढ़ावा-स्पान्सरशिप योजना को मिशन शक्ति से जोड़ते हुए डीपीओ सुधाकर शरण पांडे ने बताया कि योगी सरकार के मिशन शक्ति अभियान व स्पांन्सरशिप योजना को बढ़ावा देने के लिए हम लोगों द्वारा सरकारी व गैर सरकारी संस्थारओं को शहर के चौराहों, ब्लाक को गोद लेने के लिए प्रोत्सारहित किया गया।

जिसके तहत चाइल्डंलाइन, बाल कल्याण समिति समेत ५० एनजीओ ने राजधानी के ३१ चौराहों को गोद लिया। गोद लेने की प्रक्रिया के शुरू होने से संस्थानओं द्वारा चिन्हित बच्चों को योजना का लाभ सीधे तौर पर मिल रहा है।

आय सीमा को बढ़ाने के लिए शासन को भेजा गया प्रस्ताव

महिला कल्याण विभाग की ओर से स्पायन्स्रशिप योजना के तहत लाभार्थियों की आय सीमा को बढ़ाने का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया है। जिसके तहत इस योजना का लाभ तीन लाख प्रतिवर्ष कमाने वाले पात्र लोगों के बच्चों को मिल सके इसके लिए विभाग की ओर से एक प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया है।

इस योजना का लाभ ज्यातदा से ज्याजदा गरीब परिवारों के बच्चों को मिल सके ये हमारा लक्ष्य है। स्पान्सगरशिप योजना से गरीब परिवार के बच्चों के कदम शिक्षा के पथ पर बढ़ेंगें।

इस योजना से मिशन शक्ति को एक ओर बढ़ावा मिलेगा वहीं ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के गरीब परिवारों की बेटियों को आर्थिक मदद मिलने से वो सुरक्षा, स्वाकवलंबन और सम्मान के साथ जीवनयापन कर सकेंगी।

 

Dr. S.K. Agarwal

डॉ. एस.के. अग्रवाल न्यूज नेटवर्क के मैनेजिंग एडिटर हैं। वह मीडिया योजना, समाचार प्रचार और समन्वय सहित समग्र प्रबंधन के लिए जिम्मेदार है। उन्हें मीडिया, पत्रकारिता और इवेंट-मीडिया प्रबंधन के क्षेत्र में लगभग 3.5 दशकों से अधिक का व्यापक अनुभव है। वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों, चैनलों और पत्रिकाओं से जुड़े हुए हैं। संपर्क ई.मेल- drsanjaykagarwal@gmail.com

Dr. S.K. Agarwal has 413 posts and counting. See all posts by Dr. S.K. Agarwal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 × four =