Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

दिव्यांग लोगों को मिलेगी राहत: किए जाएंगे निशुल्क कृत्रिम उपकरण वितरित

 फरीदाबाद|  महेश्वरी सेवा ट्रस्ट के द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया l जिसमें महेश्वरी सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष महेश गट्टानी, रेड क्रॉस सोसाइटी से डॉ जयपाल सिंह, महावीर विकलांग सहायता समिति से रमेश चंद्र ,L&T से जय कुमार तिवारी, ओमप्रकाश पसारी अध्यक्ष प्रादेशिक सभा नारायण प्रसाद झवर अध्यक्ष महेश्वरी मंडल, विकास कुमार सचिव जिला रेडक्रॉस सोसायटी , शैलेश मुंदड़ा सचिव महेश्वरी सेवा ट्रस्ट, गिरधर बिनानी कार्यक्रम आयोजक, आधार मानव सेवा संस्था के गणेश कुमार, नीरज भाटिया तथा अनु झा आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे ।

इस दौरान आयोजकों ने बताया कि महेश्वरी सेवा ट्रस्ट फरीदाबाद द्वारा जिला रेडक्रास सोसायटी एवं समाज कल्याण विभाग के साथ लार्सन एंड टर्बो ग्रुप के सहयोग से भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति जयपुर के तत्वाधान में विशाल निशुल्क दिव्यांग कल्याण शिविर का आयोजन किया जा रहा है l

इस विशाल शिविर में जांच के उपरांत दिव्यांगों को कृत्रिम पैर कृत्रिम हाथ, पोलियो ग्रस्त व्यक्ति को कैलिपर्स, वैशाखी , व्हीलचेयर, हाथ से चलाने वाली ट्राई साइकिल एवं श्रवण यंत्रों का निशुल्क वितरण किया जाएगा शिविर का आयोजन 15 नवंबर से 19 नवंबर तक किया जाएगा जिसमें आने वाले सभी दिव्यांग जनों को निशुल्क कृत्रिम उपकरण दिए जाएंगे l

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk