Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar विकास प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ डीएम ने की बैठक

मुजफ्फरनगर।Muzaffarnagar विकास प्राधिकरण के अधिकारियों द्वारा जिलाधिकारी के कार्यालय में जनपद मुजफ्फरनगर के मास्टर प्लान २०३१ के संबंध में समीक्षा बैठक आहूत की गई। इस समीक्षा बैठक में प्राधिकरण के अधिकारियों द्वारा जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह के समक्ष मास्टर प्लान २०३१ का ड्राफ्ट प्रपोजल प्रस्तुत किया गया।

मास्टर प्लान २०३१ के ड्राफ्ट प्रपोजल में होने वाले परिवर्तन एवं सुविधाओं के संबंध में भी जिलाधिकारी को अवगत कराया गया। सचिव, मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण द्वारा बताया गया कि मास्टर प्लान २०३१ की प्रक्रिया चल रही है जिसमें शीघ्र ही आम जनमानस से आपत्तियां स्वीकार की जाएंगी एवं उनके निस्तारण कराते हुए मास्टर प्लान २०३१ तैयार किया जाएगा।

इस समीक्षा बैठक में मुख्य विकास अधिकारी आलोक यादव सचिव, मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण महेंद्र प्रसाद सिंह एवं अधीक्षण अभियंता एमडीए तथा अन्य अधिकारी गण उपस्थित रहे।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21070 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × three =