Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

डीएम ने मुजफ्फरनगर के ट्रांसजेंडरो (किन्नरों) की सहायता करने के लिए पोर्टल लांच किया

मुजफ्फरनगर। लोकवाणी सभाकक्ष में आज जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे ने जनपद मुजफ्फरनगर के ट्रांसजेंडरो (किन्नरों) की सहायता करने के लिए एक पोर्टल आज लांच किया

जिसमें यह ट्रांसजेंडर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर अपना नाम दर्ज करा सकते हैं इस पोर्टल से ट्रांसजेंडरों के नामांकन होने पर जनपद मुजफ्फरनगर के समाजसेवी व उद्योगपति इन ट्रांसजेंडरो को सक्षम बनाने व सुविधा देने के लिए अपना पूरा पूरा सहयोग देंगे

जिससे यह मुजफ्फरनगर के ट्रांसजेंडर(किन्नर) अपनी पढ़ाई लिखाई सिलाई कढ़ाई बुनाई रहन-सहन आवास आदि की सुविधा इस जिलाधिकारी के पोर्टल से प्राप्त कर सकेंगे

और अपने जीवन यापन को सुगम बना कर आम जनता की तरह अपना जीवन यापन चला पाएंगे

आज इस पोर्टल की लॉन्चिंग के मौके पर जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे,सीडीओ आलोक यादव,एडीएम प्रसासन अमित कुमार,सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक कुमार सिंह,एसडीएम सदर दीपक कुमार,जिला प्रोबेशन अधिकारी मोहम्मद मुसफेकिंन सहित प्रोबेशन विभाग के कर्मचारी वह दर्जनों ट्रांसजेंडर मौजूद रहे

वहीं ट्रांसजेंडरो ने जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए फूल भेंट की।

 

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 × two =