Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

सूची पुनरीक्षण मे किसी प्रकार की कोई कोताही ना बरती जायेंः डीएम

मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी ने मतदाता सूची पुनरीक्षण के सम्बन्ध मे आयोजित बैठक मे अधिनस्थ अधिकारियो को निर्देशित करते हुए कहा कि मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य समय से पूर्ण कराना सुनिश्चित करायें

तथा सूची पुनरीक्षण मे किसी प्रकार की कोई कोताही ना बरती जाए। कचहरी स्थित लोकवाणी भवन मे आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रही डीएम सेल्वा कुमारी जे. ने बैठक मे मौजूद अधिनस्थ अधिकारियो को निर्देशित करते हुए कहा कि निर्वाचक नामावलियों के पुनरीक्षण के कार्य को समय से पूर्ण किया जाए।

बैठक के दौरान अधिकारियो के अलावा विभिन्न राजनैतिक दलों के पदाधिकारी भी मौजूद रहे। जिलाधिकारी की अध्यक्षता मे विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रो की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण,त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचक नामावलियों के पुनरीक्षण एवं विधान परिषद मेरठ खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन की तैयारियों के सम्बन्ध आयोजित बैठक मे आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

बैठक मे एडीएम प्रशासन अमित कुमार,सिटी मजिस्टै्रट अभिषेक कुमार सिह, एसडीएम सदर दीपक कुमार,निर्वाचन अधिकारी आदि सम्बन्धित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

 

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

18 + 11 =