पुलिस ने नशीले पदार्थ सहित कई वांछितों को गिरफ्तार किया
मुजफ्फरनगर। थाना सिविल लाइन पर नियुक्त उ0नि0 विनोद राघव द्वारा अभियुक्त दिलावर अब्बास पुत्र आबिद अली निवासी मौहल्ला किदवईनगर थाना कोतवाली नगर जनपद मुजफ्फरनगर को एस0डी0 पब्लिक स्कुल के पास से गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्त के कब्जे से 480 नशीली गालियॉ बरामद की गयी। वहीं थाना बुढाना पर नियुक्त उ0नि0 देवा सिंह द्वारा अभियुक्त ़ऋषिपाल पुत्र. अमरसिंह निवासी मौहल्ला दक्षिणी भटवाडा कस्बा व थाना बुढाना जनपद मुजफ्फरनगर को शिव मन्दिर कस्बा व बुढाना से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 600 ग्राम गांजा बरामद किया गया।
मुजफ्फरनगर। थाना कोतवाली नगर पर नियुक्त उ0नि0 बृजभूषण शर्मा द्वारा अभियुक्तों छोटा पुत्र जीत सिंह, अमित पुत्र वेदप्रकाश निवासीगण ग्राम सलेमपुर थाना कोतवली नगर जनपद मुजफ्फरनगर को ग्राम सलेमपुर से गिरफ्तार किया गया। अभि0गण के कब्जे से 02 पैन, पर्चा सट्टा व 3550 रूपए नकद को बरामद किया गया।
कई वांछितों को गिरफ्तार किया
मुजफ्फरनगर। अलग अलग स्थानों से कई वांछितों को गिरफ्तार किया। थाना छपार पर नियुक्त उ0नि0 भूपेन्द्र कुमार द्वारा वॉछित अभियुक्त देवपाल पुत्र सुल्तान, राहुल पुत्र कवॅरपाल निवासीगण ग्राम बीजोपरा थाना छपार जानसठ मुजफ्फरनगर को अभियुक्त के मसकन से गिरफ्तार किया।
इसके अलावा थाना खतौली पर नियुक्त उ0नि0 जितेन्द्र कुमार द्वारा वांछित अभियुक्त समीर उर्फ ओसामा पुत्र इलियास निवासी दर्जी वाली गली मौहल्ला खालापार थाना कोतवाली नगर जनपद मुजफ्फरनगर को दौराने पुलिस कार्यवाही के बुआडा रोड से गिरफ्तार किया। अभि0 के कब्जे से चोरी का 01 पर्स व 1100 रूपए नकद तथा 01 तमंचा मय 01 जिन्दा व 01 खोखा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया।
तमंचा व कारतूस सहित गिरफ्तार किया
मुजफ्फरनगर। थाना सिखेडा पर नियुक्त उ0नि0 प्रेमपाल सिंह द्वारा अभियुक्त आकाश पुत्र गोपाल निवासी ग्राम बहारदपुर थाना सिखेडा जनपद मु0नगर को निराना रजवाहे के पास से गिरफ्तार किया गया।
अभि0 के कब्जे से 01 देशी पुनिया मय 02 जिन्दा कारतूस 12 बोर को बरामद किया गया। इसके अलावा थाना बुढाना पर नियुक्त उ0नि0 धीरज सिंह द्वारा अभियुक्तों आकाश पुत्र राजू निवासी ग्राम करनजॉली थाना देवबन्द जनपद सहारनपुर, मोहित पुत्र वेदपाल निवासी ग्राम जडौदा जट थाना देवबन्द जनपद सहारनपुर को कांधला रोड क्राउन पब्लिक स्कूल के पास से गिरफ्तार किया गया। अभि0गण के कब्जे से 01-तमंचा मय 01-01 जिन्दा कारतूस 315 बोर को बरामद किया गया।
दो अवैध मादक पदार्थ तस्कर गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। थाना भौराकलां पुलिस द्वारा शिकारपुर तिराहे से ०२ शातिर अवैध मादक पदार्थ तस्कर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तारअभियुक्तों का नाम पता सचिन पुत्र राजू सिंह निवासी ग्राम खेडकी थाना गढी पुख्ता, शामली, अर्जुन कुमार पुत्र जगमोहन सिंह निवासी ग्राम खेडकी थाना गढी पुख्ता, शामली। जिसके कब्जे से ४.५ किलोग्राम गांजा (कीमत लगभग ८० हजार रुपये), ०२ तमन्चा मय ०२ जिन्दा कारतूस ३१५ बोर बरामद किया।