वैश्विक

पद छोड़ने के बाद सरकारी गोपनीय दस्तावेज अपने साथ ले गए थे Donald Trump

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति Donald Trump के मार-आ-लागो स्थित निवास पर व्हाइट हाउस के दस्तावेजों के जो 15 डिब्बे रखे गए थे उनमें राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी गोपनीय जानकारी थी.देश के राष्ट्रीय अभिलेखागार और दस्तावेज प्रशासन ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. 

एजेंसी ने कहा कि न्याय मंत्रालय को इस मामले से अवगत करा दिया गया है. निगरानी और सुधार पर प्रतिनिधि सभा की समिति को नौ फरवरी को लिखे गए एक पत्र के जवाब में राष्ट्रीय अभिलेखागार ने उन खबरों की पुष्टि की जिसमें कहा जा रहा था कि Donald Trump, जनवरी 2021 में पद छोड़ने के बाद अपने साथ सरकारी दस्तावेज फ्लोरिडा ले गए थे.

प्रतिनिधि सभा के सदस्यों ने एक जांच शुरू की थी और राष्ट्रीय अभिलेखागार ने कथित तौर पर न्याय मंत्रालय से इस मामले को देखने को कहा है. इस बाबत न्याय मंत्रालय और संघीय जांच एजेंसी ने अभी तक कुछ नहीं कहा है.

Donald Trump पूर्व राष्ट्रपति के साथ ही एक कामयाब अमरीकी कारोबारी हैं. न्यूयॉर्क के मैनहैटन जिसे सबसे महंगा इलाक़ा कहा जाता है वहां उनके पास अच्छी ख़ासी जायदाद है.  उनके पास अरबों रुपए की संपत्ति है.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21485 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

14 − 2 =