अपने मोबाइल में ‘आरोग्य सेतु’एप को डाउनलोड करें-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
नरेंद्र मोदी ने बुधवार को देशवासियों से आग्रह किया है कि वे अपने मोबाइल में ‘आरोग्य सेतु’ (Aarogya Setu) एप को डाउनलोड करें। पीएम मोदी ने कहा कि COVID-19 के खिलाफ देश की लड़ाई में यह एक महत्वपूर्ण कदम है।
सरकार ने 2 अप्रैल को एक मोबाइल एप लॉन्च किया था, जिससे लोगों को कोरोना वायरस के खतरे को भांपने में मदद मिलेगी। आसपास संक्रमण का खतरा होने पर इस एप के जरिए प्रशासन के पास अलर्ट भी जाएगा। अगर आप किसी संक्रमित व्यक्ति के पास होंगे तो यह प्रशासन को इसकी सूचना दे देगा।
Aarogya Setu is an important step in our fight against COVID-19. By leveraging technology, it provides important information. As more and more people use it, it’s effectiveness will increase. I urge you all to download it.https://t.co/VaiPIjhxM2https://t.co/8Irj6ApmOQ pic.twitter.com/L91vaLlCCq
— Narendra Modi (@narendramodi) April 8, 2020
पीएम मोदी ने ट्विटर पर लिखा, ‘तकनीक की मदद से यह हमें अहम जानकारी उपलब्ध कराएगा। इस एप को जितने ज्यादा से ज्यादा लोग इस्तेमाल करेंगे, यह उतना ही प्रभावी बनेगा।’ प्रधानमंत्री ने इस एप का लिंक भी साझा किया ताकि लोग इसे डाउनलोड कर सकें।
