Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

मामूली कहासुनी के बाद चालक से मारपीट, मारूति वैन के शीशे तोडे

खतौली। साइड लगने के मामूली विवाद में वीडीआई कार सवार युवक ने सड़क पर तांडव मचाते हुए मारुति वैन चालक के साथ मारपीट करके वैन के शीशे तोड़ दिये।

सूचना पाकर पहुँची पुलिस ने मारपीट करने के आरोपी कार चालक को हिरासत में ले लिया। जानकारी के अनुसार गांव नावला निवासी आकाश पुत्र नरेश मारुति वैन लेकर कस्बे में आया था।

पुराने बस अड्डे के पास सड़क पर भीड़ होने के चलते वैन आगे चल रही वीडीआई कार से मामूली रूप से टच हो गयी। इससे आपा खोये वीडीआई कार सवार युवक के बीच सड़क पर तांडव मचाने से यातायात जाम हो गया।

तैश में आये युवक ने डिग्गी में पड़ा डंडा निकालकर मारुति वैन चालक आकाश की जमकर पिटाई करने के अलावा वैन के शीशे तोड़ दिये। वीडीआई कार सवार युवक द्वारा फिल्मी स्टाइल में सड़क पर उत्पात मचाने से मौके पर तमाशबीनों का जमावड़ा लग गया।

दो कार सवार युवकों के बीच झगड़े की सूचना पाकर मौके पर आयी पुलिस ने वैन चालक आकाश के साथ मारपीट करने वाले युवक को हिरासत में ले लिया। इसके बाद कुछ लोग दोनों पक्षों के बीच समझौता कराने के लिये थाने पहुंच गये।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5917 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

thirteen + 2 =