Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

खतौली:दो पक्षों में हुआ पथराव, कई हुए घायल,पुलिस ने भीड़ को लाठी फटकारकर भगाया, कई हिरासत में

मुजफ्फरनगर। रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी हो गई और देखते ही देखते दोनों तरफ से पथराव शुरू हो गया, अचानक हुए पथराव से लोगों में हड़कंप मच गया,आनन-फानन में इसकी सूचना पुलिस को दी गई, मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए सीएचसी भिजवाया और आगे की कार्यवाही शुरू कर दी।

मामला मुजफ्फरनगर के खतौली थाना क्षेत्र का है, जहां मिशन कंपाउंड में रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए ,देखते ही देखते कहासुनी इतनी बढ़ी कि दोनों पक्षों में मारपीट व पथराव शुरू हो गया

जिसमे दोनों ही पक्षों से कई लोग घायल हो गए, पथराव की सूचना जैसे ही पुलिस को मिली, मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया और दोनों ही पक्षों से कई लोगों को हिरासत में लेकर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है

इस घटना के बाद लोगों में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर भीड़ इकट्ठा होने लगी, पुलिस ने लाठी फटकार कर लोगों को घरों में रहने की हिदायत दी।

एसपी सिटी सतपाल अंतिल ने बताया कि देर रात दो पक्षों में रास्ते के विवाद को लेकर पथराव हो गया था, जिसमें 7- 8 लोग घायल हुए हैं और कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया गया है, आगे की कार्यवाही की जा रही है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five × 4 =