एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशो के चलते पुलिस ने वाहन चैकिंग अभियान चलाया
मुजफ्फरनगर। एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशो के चलते जनपद मे अपराधो पर रोकथाम व अपराधियो के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत पुलिस द्वारा क्षेत्र मे गश्त विशेष तौर पर रात्रि गश्त/चैकिंग व तलाशी, बिना मास्क के घूम रहे व्यक्तियो के खिलाफ चैकिंग तथा विभिन्न मामलो मे वांछित/शामिल शातिर अभियुक्तो की गिरफ्तारी के लिए अभियान विशेष चलाया जा रहा है।
जिसके तहत पुलिस कई वांछित अभियुक्तो को गिरफ्तार कर चुकी है। इसी संदर्भ मे एसएसपी के निर्देशो के अनुपालन मे चरथावल थाना प्रभारी धर्मेन्द्र सिह के नेतृत्व मे हिण्डन चौकी इंचार्ज मोहित तेवतिया ने पुलिस टीम के साथ मिलकर कुल्हेडी नहर के पास से आरोपी सलीम पुत्र जुल्फिकार को गिरफ्तार कर लिया।
एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देश में जनपद में दिन निकलते ही ताबड़तोड़ वाहन चेकिंग अभियान।थाना तितावी @muzafarnagarpol के लालूखेड़ी पुलिस चेक पोस्ट पर एस आई प्रहलाद सिंह ने चलाया वाहन चेकिंग अभियान pic.twitter.com/M2hdkiIb3S
— News & Features Network-Regional News (@mzn_news) December 5, 2020
पुलिस ने आरोपी का चालान काटकर उसे जेल भेज दिया। एसएसपी के निर्देशो के चलते थाना नई मन्डी, शहर कोतवाली क्षेत्र की रूडकी चुंगी पुलिस ने जबरदस्त चैकिंग अभियान चलाया।
चौकी प्रभारी राघवेन्द्र सिह चौहान व उनकी पूरी टीम चैकिंग अभियान मे शामिल रही। थाना मंसूरपुर, थाना शाहपुर व बुढाना कोतवाली पुलिस द्वारा अभियुक्त चांद पुत्र रमजानी निवासी खरखौदा व गुलबहार पुत्र इस्तखार निवासी ग्राम भनवाडा थान रतनपुरी को गिरफ्तार कर लिया।
ये दोनो आरोपी गैगस्टर के माममे मे वांछित है तथा दोनो पर चोरी, गैंगस्टर आदि के लगभग आधा दर्जन मुकदमे पंजीकृत हैं।
थाना सिविल लाईन पुलिस आदि विभिन्न थाना क्षेत्रो मे सघन चैकिंग/तलाशी तथा वांछितो की गिरफ्तारी के लिए चल रहे अभियान के अर्न्तगत आरोपियो की गिरफ्तारी का सिलसिला जारी है। मीरापुर पुलिस ने आज दोपहर थाना प्रभारी एस.के.त्यागी की मौजूदगी मे चैकिंग अभियान चलाया।
